पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thiyog News 3 Crore 66 Lakh Welcomed Under Nabard For Challi Lower Kyra Road

चैलरी लोअर क्यारा सड़क के लिए नाबार्ड के तहत 3 करोड़ 66 लाख मंजूर होने का किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठियोग के शिलारू व क्यारा पंचायतों के लिए नाबार्ड के तहत चैलरी लोअर क्यारा सड़क को तीन करोड़ 66 लाख रुपए की धनराशि मंजूर होने पर ग्रामीणों ने महिला दिवस पर एक समारोह का आयोजन किया। पंचायत समिति ठियोग के अध्यक्ष मदनलाल वर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी फसलें मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी।

इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने नाटी डालकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर समिति सदस्य सुरेंद्रा खाची ने देवता मानणेश्वर के गांव मानण को सड़क से जोड़ने के लिए डेढ़ लाख रुपए , कोट शिलारू स्कूल के मैदान और भौंच सड़क की मरम्मत के लिए एक- एक लाख रुपए मंजूर करवाने के लिए समिति अध्यक्ष का आभार जताया। चैलरी से शगोटी सड़क के लिए भी जिला प्रशासन ने डेढ़ लाख मंजूर किए है।

खबरें और भी हैं...