पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rampur News 53 Lakh Trapped With Consumers In Electricity Board Trouble And Drainage

बिजली बोर्ड के तकलेच और ननखड़ी में उपभोक्ताओं के पास फंसे 53 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्ड ने 250 उपभोक्ता को जारी किए नोटिस

तकलेच और ननखड़ी में बिजली बोर्ड के करीब 53 लाख रुपए के बिजली बिलों न देने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने तकलेच और ननखड़ी के ऐसे 250 लोगों को बाकायदा नोटिस जारी कर 23 मार्च तक बकाया बिलों को भरने का अल्टीमेटम दे दिया है। इसके बाद भी ये उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर पाता है तो विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कनेक्शन काट देगा।

विद्युत उपमंडल तकलेच व ननखड़ी ने बताया कि लंबे समय से ननखड़ी व तकलेच उपमंडल में उपभोक्ताओं को अपने बकाया बिजली बिल जमा करवाने को लेकर सूचित कर दिया गया था। लेकिन बोर्ड के बार बार बोलने के बावजूद भी अभी भी करीब 250 ऐसे उपभोक्ता है जो अपने बिल जमा नहीं करवा रहे है। जानकारी के मुताबिक तकलेच विद्युत उपमंडल में उपभोक्ताओं के पास विभाग के करीब 34 लाख, जबकि ननखड़ी में 19 लाख केे करीब बिजली बिल बकाया पड़े हुए है।

अब बिजली बोर्ड ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं को विभाग ने नोटिस जारी कर 23 मार्च से पूर्व अपने सभी बिजली बिल जमा करवाने की सूचना दे दी गई है। विभाग ने स्पष्ट कहा कि यदि फिर भी उपभोक्ता बिल जमा नही करवाते है तो विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के उनके बिजली कनेक्शन काट देगा।

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं देने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है, उन्होंने ऐसे सभी उपभोक्ताओं से अपनी की है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपने बकाया बिल जमा करवा लें।

बिजली बोर्ड के करीब 53 लाख रुपए उपभोक्ताओं के पास फंसे पड़े है। सभी उपभोक्ताओं को 23 मार्च से पूर्व अपने सभी बकाया बिल जमा करवाने का नोटिस जारी कर दिए है, यदि कोई तय सीमा में बिल जमा नही करवा पाया तो विभाग उनके बिजली कनेक्शन काट देगा।
कुलदीप कुमार, सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल तकलेच

खबरें और भी हैं...