पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

650 करोड़ के आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजना को मंजूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला | केन्द्र सरकार ने 650 करोड़ रुपये के आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजना को अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। सीएम जय राम ठाकुर ने फ्रांस विकास एजेंसी से द्विपक्षीय वित्त पोषण की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का अाभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्रालय, आर्थिक मामलों के विभाग भारत सरकार ने अपनी 104वीं स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। इस परियोजना के मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, भू-स्खलन, बाढ़, जलवायु बदलाव आदि से प्रदेश की संवेदनशीलता में कमी लाना हंै।
खबरें और भी हैं...