- Hindi News
- National
- Shimla News 700 Crore Integrated Development Project Gets Approval From World Bank Gavind
विश्व बैंक से 700 करोड़ की एकीकृत विकास परियोजना काे मिली मंजूरी:गाेविंद
_photocaption_गाेविंद ठाकुर*photocaption*
शिमला | विश्व बैंक ने प्रदेश में लघु और सीमांत किसानों की आर्थिकी में सुधार लाने के लिए 700 करोड़ रुपए की एकीकृत विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को विश्व बैंक से स्वीकृति मिलने के बाद 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह बात वन मंत्री गाेविंद ठाकुर ने शुक्रवार काे विधानसभा में एक विशेष व्यक्तव्य में कही। वन मंत्री ने कहा कि यह परियोजना 4 अगस्त 2017 को विश्व बैंक ने हिमाचल के लिए स्वीकृत की थी, लेकिन 12 जुलाई 2018 को इसे किन्हीं कारणों से कुछ समय के लिए लंबित कर दिया गया और फिर 29 अगस्त 2018 को विश्व बैंक ने इस परियोजना को बंद करने का निर्णय लिया था।