पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News 7321 Gram Chitta Caught On Patrol Near Tarahall Five Arrested

ताराहॉल के पास गश्त में पकड़ा 73.21 ग्राम चिट्टा, पांच गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला पुलिस ने ड्रग तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा है। एसआईयू की टीम ने रात को ताराहाल के पास गश्त के दौरान कार में सवार युवकों से 73.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पकड़े गए युवक कोटखाई और ठियोग के हैं जो कि अच्छे खासे घरों बताए जा रहे है।

एसआईयू की टीम एएसआई अंबीलाल की अगुवाई में रात को लक्कड़ बाजार की ओर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने ताराहाल के साथ लगते स्नो व्यू के पास एक अल्टो कार नंबर एचपी 09सी-6270 को संदेह के आधार पर रोका। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर कार सवार वहां से भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने कार को रोककर इसकी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को 73.21 ग्राम चिट्टा कार से मिला। कार में पांच युवक सवार थे। पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप चौहान (33) पुत्र जगदीश चौहान निवासी गांव कोटला, हिमरी तहसील कोटखाई जिला शिमला, अक्षय चौहान (26) पुत्र रमेश चौहान निवासी गांव कोकूनाला तहसील कोटखाई जिला शिमला, प्रदीप कुमार (25) पुत्र जयराम निवासी गांव गुठाण डाकघर कलिण्ड तहसील ठियोग जिला शिमला, राहुल वर्मा पुत्र भागचंद वर्मा (22) निवासी गांव गुठाण डाकघर कलिण्ड तहसील ठियोग जिला शिमला, दिनेश कुमार (33) पुत्र इंद्र सिंह (33) निवासी गांव शिरगल तहसील ठियोग जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस को कार से चेकिंग के दौरान 35,300 रुपए की नगदी भी मिली है। पुलिस ने पांचों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि चिट्टे की इस खेप को कहां से लाया जा रहा था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए युवक चिट्टे की तस्करी करते आए हैं। ऐसे में यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले कहीं तस्करी का कोई केस इनके खिलाफ दर्ज तो नहीं है। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि दो मामलों में 83 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया है और सात युवकों को इन मामलों में पकड़ा गया है।

खबरें और भी हैं...