पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News 90 Percent Number Updated In Depots Customers Are Running On Message Only When Know How Much Ration

डिपुओं में अपडेट हुए 90 फीसदी नंबर, ग्राहकों को मैसेज पर ही चल रहा पता कब-कितना अाया राशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिपुअाें में मिलने वाले राशन की जानकारी के लिए खाद्य अापूर्ति विभाग ने लाेगाें काे डिपुअाें में अपने माेबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाने के लिए कहा था। 29 फरवरी इसके लिए अंितम तिथि रखी गई थी, इसमें अब 90 फीसदी लाेगाें ने ही अपने माेबाइल नंबर डिपुअाें में दर्ज करवाए हैं। जबकि विभाग का लक्ष्य 100 प्रतिशत लाेगाें के माेबाइल दर्ज करवाने का था। लिहाजा अब विभाग ने लाेगाें की सुविधा के लिए इस माह भी लाेगाें के माेबाइल नंबर दर्ज करेंगे। अब लाेग 31 मार्च तक अपना माेबाइल नंबर दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि विभाग के अनुसार अब केवल वही लाेग बचे हैं जाे राशन लेने नहीं अा पा रहे हैं, अन्य सभी लाेग अपना नंबर दर्ज करवा चुके हैं। इसके बाद आपको डिपो में राशन पहुंचने का मैसेज आना शुरू हो जाएगा। मार्च माह से अधिकत्तर उपभोक्ताओं को मैसेज आना शुरू हाे गए हैं और अब लोगों को डिपो में राशन आने के लिए बार-बार डिपुओं को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में सभी उपभोक्ताओं का राशन मैसेज पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत सभी डिपो संचालकों को भी उपभोक्ताओं के नंबर लेने को कहा है।

राशन उपभोक्ता जिला खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय शिमला व अपने स्थानीय डिपो संचालकों के पास 31 मार्च तक नंबर एंटर करवा सकते हैं। जिन लाेगाें ने नंबर दर्ज करवाए हैं उन्हें मैसेज अाना शुरू हाे गए हैं।
श्रवण हिमालयन, जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

शहर में 33 हजार उपभाेक्ता जिला शिमला में 1 लाख 98 हजार राशन कार्ड उपभोक्ता है। वहीं शिमला शहर में 33 हजार उपभोक्ता हैं। जिला शिमला में इन उपभोक्ताओं के अब 15 प्रतिशत लोगों को मैसेज आता है। जिला शिमला में राशन कार्ड के हिसाब से अब तक 90 प्रतिशत राशन उपभोक्ताओं के नंबर एंटर हो चुके हैं।
खबरें और भी हैं...