अापदा प्रबंधन पर दाे साल में खर्च हुए 956 कराेड़ रु.
प्रदेश में बीते दाे वर्षाें में अापदा प्रबंधन पर 956 कराेड़ रुपएखर्च किए गए। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के लिखित सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2018 से 31 जनवरी 2020 तक प्रदेश में अापदा प्रबंधन के लिए 967.813 कराेड़ रुपए का प्रावधान था। प्राप्त सूचना के अनुसार सभी जिलाधीशों व अन्य संबंधित विभागों द्वारा 956.6168 कराेड़ रुपए व्यय किए हैं। जिला किन्नौर काे अापदा राहत के ताैर पर 14 कराेड़ 73 लाख 50 हजार पुनर्वास कार्यक्रमाें के लिए वितरित किए गए हैं।