- Hindi News
- National
- Shimla News Abvp Gave Memorandum To The Place Of Library Of City Students
शहर के छात्रों ने मांगी लाइब्रेरी में जगह, एबीवीपी ने दिया ज्ञापन
शहर के छात्राें ने स्टेट लाइब्रेरी में जगह न हाेने के कारण अाैर ईवनिंग काॅलेज मेें कक्षाएं लगाने के लिए अतिरिक्त स्पेस देने की मांग की है। छात्राें का कहना है कि स्टेट लाइब्रेरी में बैठने के लिए जगह नहीं है। एेसे में उन्हें दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। छात्राें का कहना है कि अगर उन्हें पढ़ाई का उचित माहौल,अच्छी लाइब्रेरी, बैठने के लिए अच्छी जगह नहीं मिलेगी तो छात्र अपनी तैयारी अाैर पढ़ाई कहां पर करेंगे। एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री काे ज्ञापन भी साैंपा है। एबीवीपी सांध्यकालीन ईकाई ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज काे ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री को सांध्यकालीन विभाग में चल रहे राज्य पुस्तकालय को शीघ्र स्थानांतरित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ईकाई अध्यक्ष कपिल का कहना है कि काॅलेज में स्नातकोत्तर की कक्षाएं चलाने के लिए कमरों की सुविधा नहीं है। एक कमरे में एक से अधिक कक्षाएं चलानी पड रही हैं। राज्य पुस्तकालय जो कि शिफ्ट हो चुका है, उसके बावजूद भी पुस्तकालय के कमराें को खाली नहीं किया गया है।
हिमाचल प्रदेश स्टेट लाइब्रेरी अाैर ईवनिंग काॅलेज एक मात्र ऐसे शिक्षण संस्थान हैं, जहां दिन को काम करके विद्यार्थी शाम को अपनी पढ़ाई पूरी करने आते हैं। परंतु इसके बावजूद भी उन्हें पढने के लिए सुविधा नहीं है। इकाई सचिव मयंक कुमार ने कहा कि 2019 में स्नातकोत्तर राजनीतिक शास्त्र की कक्षाएं शुरू की गई। इसके बावजूद भी न ताे ईवनिंग काॅलेज में कक्षाएं चलाने के लिए कमरे है अाैर न ही रिज पर स्थित स्टेट लाइब्रेरी में बैठने के लिए जगह है। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि हम इस समस्या पर विचार करके इसका उचित समाधान करेंगे।
18755 मेंबर हैं अभी रजिस्टर्ड स्टेट लाइब्रेरी में 18 हजार 755 मेंबर रजिस्टर्ड हैं। इनमें 14953 व्यस्क हैं, जबकि 3802 मेंबर चिल्ड्रन सेक्शन के हैं। ये मेंबर शिमला के अलावा चंबा, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर समेत अन्य जिलों के हैं। यह लाइब्रेरी पहले नगर निगम के पास भी थी। वर्ष 1986 से लाइब्रेरी शिक्षा विभाग के अधीन है। स्टेट लाइब्रेरी में सिर्फ मेंबरों की ही एंट्री है। मेंबर लाइब्रेरी में बैठकर भी पढ़ सकते हैं और वहीं किताबें पढ़ने के लिए घर भी ले जा सकते हैं। शहर के लोग अकसर पढ़ने लाइब्रेरी ही आते हैं।
सरकार को दी चेतावनी जल्द व्यवस्था करें एबीवीपी ने पूरे प्रदेश अाैर शिमला शहर प्रमुख क्षेत्राें संजौली, कुसुम्पटी, टुटू में लाइब्रेरी खोलने की मांग की है। संगठन का कहना है कि सरकार काे नई लाइब्रेरी खाेलने के अाना चाहिए, ताकि स्टूडेंट नशे से दूर रहकर पढ़ाई अाैर खेल पर ही फाेकस कर सके। है कि अगर प्रशासन नई बनाई गई लाइब्रेरी को खोलने का निर्णय नही लेता है। सभी छात्राें को लामबंद कर शिक्षा निदेशक का घेराव किया जाएगा। इस आंदाेलन की सारी जिम्मेवारी फिर सरकार की ही होगी।
एबीवीपी की अाेर से लाइब्रेरी की समस्या अाैर इवनिंग काॅलेज में क्लास रूम की दिक्कताें काे लेकर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज काे ज्ञापन साैंपा।