पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसएफअाई ने काेटशेरा में किया प्रदर्शन एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री काे साैंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में फर्जीवाड़ा अाने के बाद छात्र संगठनाें ने प्रदर्शन शुरू कर दिए है। एसएफअाई ने जहां काेटशेरा में प्रदर्शन किया, वहीं एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज काे ज्ञापन साैंपा। एसएफआई कोटशेरा इकाई की अाेर से दाे घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया। एसएफआई का कहना है कि जो मुद्दे सरकार के सामने लंबें समय से रखे जा रहे है, सरकार उन मुद्दों को बार बार नजरंदाज कर रही है। एसएफआई बार बार सरकार को चेतावनी देती रही कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी।

करसाेग काॅलेज पहुंची जत्था यात्रा

एसएफअाई की जत्था यात्रा करसोग कॉलेज में पहुंची है। इस जत्थे में प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों को उजागर किया गया। प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ 25 मार्च को एसएफआई विधानसभा का घेराव कर रही है। एसएफआई 25 मार्च को विधानसभा के बाहर ये जत्था समाप्त करेगी। एसएफआई जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने करसाेग कॉलेज में बात रखते हुए कहा कि जो प्रदेश की भाजपा सरकार है, वो लगातार छात्रों के विरोध में शिक्षा विरोधी निर्णय लगातार ले रही है। उसके खिलाफ एसएफआई पूरे हिमाचल के अंदर छात्रों को लामबंद करते हुए 25 मार्च को विधानसभा का घेराव करने जा रही है।

वहीं, एबीवीपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सुरेश भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश मंत्री राहुल राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के व्यापारीकरण व फर्जीवाड़े का मामला आज प्रदेश के सामने आया है। 2009 में जब प्रदेश में एक साथ 10 से अधिक निजी विविव खोले गए तो विद्यार्थी परिषद में इसका विरोध किया था। विद्यार्थी परिषद ने मांग की थी कि छोटे से प्रदेश में इतने अधिक निजी विश्वविद्यालय को खोलना उचित नहीं है, ये गुणात्मक शिक्षा के बजाय शिक्षा को बेचने का गोरख धंधा बन जाएगा। विद्यार्थी परिषद ने उस समय शिक्षा के व्यापारीकरण के विरुद्ध प्रदेशव्यापी आंदोलन किया था। शिक्षा के व्यापारी करण को बंद करने की मांग की थी। परंतु आज या सच साबित हुआ है। सबके सामने मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्रियां बेचने का मामला सामने आया है।

{छात्रसंघ चुनाव बहाल करो।

{सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति समय पर दी जाए।

{राष्ट्रीय शिक्षा नीति वापिस लो।

{सभी शिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़े सभी पदों को भरा जाए।

{निजी शिक्षण संस्थानों की लूट पर रोक लगाओ अाैर फर्जी डिग्री बेचने वाले विश्विद्यालयों की मान्यता रद्द करो।

{फीस वृद्धि वापिस लो अाैर शिक्षा के बजट में वृद्धि करो।

{नशा माफिया पर रोक लगाओ।

{छात्राओं को मुफ्त बस सुविधा दी जाए।

{केंद्रीय विश्वविद्यालय अाैर क्लस्टर विवि के स्थायी परिसर का निर्माण शीघ्र किया जाए।

{गुड़िया को न्याय दिया जाए अाैर सभी शिक्षण संस्थानों में लिंग संवेदनशील कमेटियों का गठन किया जाए।

एसएफअाई की ये हैं मांगें

एबीवीपी ने मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को ज्ञापन दिया।

कोटशेरा कॉलेज में एसएफअाई ने डिग्री फर्जीवाड़े के खिलाफ प्रदर्शन किया।
खबरें और भी हैं...