- Hindi News
- National
- Shimla News Adb39s Team Arriving On March 29 For Funding Of Shiva Project Worth Rs 1688 Crore
1688 करोड़ रुपए के शिवा प्रोजेक्ट की फंडिंग के लिए 29 मार्च काे प्रदेश पहुंच रही है एडीबी की टीम
1688 कराेड़ के शिवा प्राेजेक्ट की फंडिंग के लिए एडीबी की टीम 29 मार्च काे प्रदेश अा रही है। इससे पहले इस प्राेजेक्ट के काॅन्सेप्ट नाेट काे मंजूरी प्रदान करने के लिए 19 मार्च काे मनीला में एडीबी की बीअाेडी हाेगी। प्राेजेक्ट काे फाइनेंशियल मंजूरी देने के लिए एडीबी की टीम पर 3 अप्रैल तक यहां रहेगी। टीम के सदस्य इस बीच अधिकारियों से प्रोजेक्ट पर मंथन करेंगे। स्पॉट पर जा कर उन्हें काम के बारे में जरूरी दिशा निर्देश जारी कर सकते है। 19 मार्च काे मनीला में हाेने वाली एडीबी की बीअाेडी में पायल प्राेजेक्ट के तहत 100 कराेड़ अाैर दूसरे चरण में एक हजार कराेड़ काे मंजूरी मिल सकती है। प्राेजेक्ट के तहत 17 पंचायत समूहों में शिवा प्राेजेक्ट पर काम किया जाएगा । इसमें सात जिलाें ऊना, साेलन, सिरमाैर, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी अाैर कांगड़ा में प्राेजेक्ट पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। पैदावार काे बढ़ावा देने के लिए खेताें काे सिंचाई सुविधा से जाेड़ा जाएगा। सरकार साल 2022 तक प्रदेश के किसानों-बागवानों की आय दोगुना करना चाहती है। सरकार ने शिवा प्राेजेक्ट में प्रदेश के उन जिलाें काे शामिल किया है जिसे 1134 कराेड़ के बागवानी प्राेजेक्ट में नहीं लिया गया है।
पायलट प्राेजेक्ट प्रदेश के सात जिलों के 28 ब्लाकाें में हाेगा शुरू
पायलट प्रोजेक्ट सात जिलों के 28 ब्लॉकों में चलाया जाएगा। इनके 17 पंचायत समूहों के किसानों को लाभ पहुंचाया जाना है। एक समूह में क्षेत्र के आसपास की करीब 20 से 25 पंचायत क्षेत्रों के किसानों को जोड़ा गया है। सामूहिक तौर इन समूहों के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ पहुंचाया जाना है। इसकी सफलता के बाद अन्य क्षेत्रों में प्रोजेक्ट के तहत काम शुरू किया जाना है।
बीओडी में 100 करोड़ मंजूर किए जाने की पूरी संभावना
1688 कराेड़ के शिवा प्राेजेक्ट की फंडिंग के लिए एडीबी की टीम 29 मार्च काे प्रदेश अा रही है। इससे पहले 19 मार्च काे इस प्राेजेक्ट के कॉन्सेप्ट नाेट काे मंजूरी प्रदान करने के लिए मनीला में एडीबी की बीअाेडी हाेगी। इस बैठक में प्राेजेक्ट के साथ पायलट के ताैर पर 100 कराेड़ काे मंजूरी प्रदान िकए जाने की पूरी संभावना है। इससे प्रदेश में विकास को नया आयाम मिलेगा।
मदन माेहन शर्मा, निदेशक बागवानी विभाग, हिमाचल प्रदेश।
सब ट्रॉपिकल हार्टिकल्चर इरिगेशन अाैर वेल्यू एडिशन प्रोजेक्ट पर काम करेगा विभाग...इस प्रोजेक्ट के तहत बागवानी विभाग प्रदेश में सब ट्रॉपिकल हार्टिकल्चर इरिगेशन अाैर वेल्यू एडिशन प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेगा। एचपी-शिवा (एचपी-एसएचआईवीए) प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी जिले को कवर किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत विभाग बागवानाें की पूरी मदद करेगा। इसमें सिंचाई से लेकिन उत्पाद तैयार करने अाैर उन्हें उचित विपणन सुविधा प्रदान करना इसमें सब शामिल है। जिन-जिन स्थानों पर प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा, उन स्थानों की पूरी तरह से जांच कर ली गई है। एडीबी की टीम पहले अा कर इस प्राेजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट काे चैक कर गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत 17 क्लस्टर बना दिए गए है। दावा किया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट बागवानों के लिए वरदान साबित होगा।