पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मादक पदार्थों से बच्चों को दूर रखने की दी सलाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेंट थॉमस स्कूल में इस सत्र की पीटीए की पहली बैठक हुई। पीटीए अध्यक्ष राकेश बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में स्कूल की वार्षिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में अभिभावकों को कोरोना वायरस एवं मादक पदार्थों से अपने बच्चों को दूर रखने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी अपनी समस्याओं को बैठक में रखा।

स्कूल प्रिंसिपल विधुप्रिया चक्रवर्ती ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल के महत्वपूर्ण निर्णयों में अभिभावकों की राय ली जाएगी। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के सहयोग से स्कूल और छात्रों के हितों के लिए जरूरी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने अभिभावकों द्वारा बताई गई समस्याओं पर भी गंभीरता से अमल किए जाने पर विचार किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक सुरेंद्र शर्मा ने कोरोना वायरस एवं मादक पदार्थों के हानिकारिक प्रभावों पर अभिभावकों को जागरूक किया, ताकि इस जानलेवा वायरस से बच्चों को बचाया जा सके। इसके अलावा बैठक में छह महीने के अंतराल के बाद पीटीए की बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

खबरें और भी हैं...