- Hindi News
- National
- Shimla News After Tutikandi People Will Be Able To Cross The Road Including The Foot Overbridge Students In Khalini Himland
टूटीकंडी के बाद खलीणी-हिमलैंड में बनेगा फुट अाेवरब्रिज स्टूडेंंट्स समेत लोगों को सड़क क्राॅस करने में रहेगी आसानी
टूटीकंडी के बाद अब शहर के खलीणी अाैर हिमलैंड में भी लाेगाें काे फुट अाेवरब्रिज की सुविधा मिलने वाली है। लोगों को अब गाड़ियों की आवाजाही के बीच रोड क्रॉस नहीं करना पड़ेगा।
केंद्र सरकार के अम्रुत मिशन के तहत नगर निगम प्रशासन ने लोअर ऋखलीणी में फुट ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है जिसके लिए आरएंडबी ब्रांच ने पूरा खाका भी तैयार किया है। इसके लिए टेंडर भी कॉल कर दिए गए थे। एमसी का कहना है कि टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। लोअर खलीणी वार्ड में दो तरफ से यह ब्रिज बनेगा। जिसपर अमृत के तहत 67 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे जहां लोगों को जाम से राहत मिलेगी, वहीं पैदल चलने के लिए अब सड़क को पार नहीं करना पड़ेगा। लोअर खलीणी चौक में बसों के लिए अलग से आवाजाही होगी वहीं जो लोग पैदल सड़क या एंबुलेंस मार्ग से जाना चाहते हैं उनके लिए अलग फुटपाथ बनेगा। पिछले काफी समय से लाेग इसकी डिमांड कर रहे हैं। लाेगाें का कहना है कि सिंगल राेड हाेने के चलते यहां सड़क से क्राॅस करके दूसरी तरफ काे जाना पड़ता है इस कारण हर समय दुर्घटना हाेने का खतरा लगा रहता है। एेसे में यहां जल्द से जल्द फुट अाेवरब्रिज बनाए जाने की जरूरत है।
हिमलैंड के पास एडवर्ड स्कूल के लिए बनेगा फुट ओवर ब्रिज: इसके साथ ही नगर निगम एडवर्ड स्कूल के साथ हिमलैंड रोड पर भी फुट ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई है। छोटा शिमला से आने वाली सड़क से एडवर्ड स्कूल के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा ताकि स्कूली बच्चे सीधे स्कूल तक पहुंचे। इस पर नगर निगम 97.99 लाख रुपए खर्च करेगा। एमसी का प्रयास है कि जल्द से जल्द इस पर भी काम शुरू हो सके। यहां भी सड़क पर काफी भीड़भाड़ रहती है अाैर स्कूली बच्चे सड़क काे अचानक से गाड़ियाें के बीच ही क्राॅस कर लेते हैं एेसे में इस एरिया में भी पिछले काफी समय से फुट अाेवरब्रिज बनाने की जरूरत समझी जा रही थी।
दोनों जगह रोड क्रॉस करना होगा अासान: इन दोनों जगह गाड़ियों का जाम लगता रहता है। सड़क कम चौड़ी होने के कारण लोगों को सड़क क्राॅस करना मुश्किल है। इस कारण आए दिन दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि लोगों को पैदल चलने या सड़क क्रास करने के लिए एक ब्रिज बनना चाहिए। सुबह के समय सैकड़ों स्कूली बच्चे स्टॉपेज पर उतरते हैं जिससे बच्चों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। नगर निगम ने इसी समस्या को दूर करने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया था जिस पर अब काम शुरू होगा। इसके साथ ही टूटीकंडी में बन रहा फुट अाेवरब्रिज अब लगभग बनकर तैयार हाे चुका है। इसे जल्द ही लाेगाें की सुविधा के लिए शुरू कर दिया गया। शिमला में अब स्मार्ट सिटी के तहत जहां कहीं भी जरूरत है वहां पर फुट अाेवरब्रिज बनाए जाने हैं। नगर निगम स्मार्ट सिटी के तहत इसके लिए प्लान तैयार कर रहा है।