वर्ल्ड बैंक अाैर सरकार के बीच हुअा करार
वन क्षेत्र में 740 करेाड़ के अाईडीपी प्राेजेक्ट पर बुधवार काे हिमाचल सरकार अाैर वर्ल्ड बैंक के साथ एमअाेयू पर हस्ताक्षर हुए। दिल्ली में अायाेजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की अाेर से अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह माैजूद रहे।
यह प्राेजेक्ट अागामी पांच साल के लिए हाेगा। यानी 2025 तक काम चलेगा। इस प्राेजेक्ट का मुख्य उद्देश्य किसानों की निजी भूमि के साथ लगती वन भूमि में विद्यमान जल स्रोतों का जीर्णोद्धार करते हुए सिंचाई के लिये पानी की उपलब्धता में सुधार, कृृषि उत्पादकता व किसानों की आर्थिकी में वृृद्धि करते हुए जलवायु परिर्वतन के प्रभावों को कम करना है। कृृषि क्षेत्र में जलवायु परिर्वतन के प्रभावों को कम करने के लिये इस परियोजना में गैर कृृषि गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।