पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Approval In Single Window For Eight New Academic Sub Programs

अाठ नए अाैद्याेगिक उपक्रमाें के लिए सिंगल विंडो में मिली मंजूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला . राज्य में आठ नए औद्योगिक उपक्रमों और छह स्थापित इकाइयों के विस्तार की 14 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें लगभग 296.72 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इससे लगभग 1544 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार काे 11वीं राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं निगरानी प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। मंजूर किए गए नए प्रस्तावों में आईएमएफएल, कंट्री लिकर के निर्माण के लिए नाहन तहसील के गांव चुरान में मैसर्ज हाई स्प्रिटस फूड एंड बिवरेजिज, एयर कंडिशनर के निर्माण के लिए सोलन जिला की बद्दी तहसील के थेड़ा गांव में मैसर्ज सुब्रोस लिमिटेड, बद्दी के भटोली कलां में पेपर और पेपर बोर्ड लेबल इत्यादि निर्माण के लिए मैसर्ज मार्क्स ऐम्बलेज प्राईवेट लिमिटेड, सोलन जिला की बद्दी तहसील के गांव थाणा में ट्यूब, तरल बोतलों के निर्माण के लिए मैसर्ज आॅलकाईंड हैल्थकेयर यूनिट-2, सोलन जिला की पंझेरा तहसील के गांव पंझेरा और कोलनवाला में चिकस, लेयर और कल्स के निर्माण के लिए मैसर्ज वेन्किस इंडिया लिमिटेड और सिरमौर जिला के नाहन तहसील के बंकाला गांव में हथियार और असला निर्माण के लिए मैसर्ज शेख आर्म्स एंड एम्यूनिशन ओपीसी प्राईवेट लिमिटेड शामिल हंै।
खबरें और भी हैं...