- Hindi News
- National
- Thiyog News Auditorium To Be Built At Saraswati Nagar College By Spending Rs 85 Crores Baragata
सरस्वती नगर काॅलेज में साढे़ 8 करोड़ रुपए खर्च कर बनेगा सभागार: बरागटा
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरस्वती नगर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बरागटा ने कहा कि पीजी कालेज सरस्वतीनगर में साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से सभागार हाल का निर्माण किया जाएगा तथा जल जीवन मिशन योजना के तहत जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र हर गांव में पेयजल योजनाओं बनाई जाएगी और हर घर तक नल पहुंचाया जाएगा। इस योजना के लिए प्रथम चरण में 75 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। बरागटा ने कहा कि सरस्वतीनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जा रहा है जिसमे 12 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जा रहा है। इस वर्ष स्टेडियम बनकर तैयार कर दिया जाएगा। बरागटा ने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। खड़ापत्थर में हेलीपेड का निर्माण किया जाएगा। नरेन्द्र बरागटा ने महाविद्यालय प्रबंधन को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कालेज के विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।
वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते नरेन्द्र बरागटा।