पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमसी की बिना परमिशन के लगा दिए कोराेना वायरस से जागरुकता के बैनर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला| शिमला शहर में इन दिनाें लाेगाें के मन में काराेना वायरस काे लेकर दहशत है अाैर सरकारी तंत्र भी अपने-अपने स्तर पर लाेगाें काे इस बारे में सतर्क करने के लिए काेई कसर नहीं छाेड़ रहा। लेकिन एमसी दायरे में अाम जनता काे जागरुक करने के लिए जाे पाेस्टर बैनर लगाए गए हैं उसके लिए एमसी से काेई परमिशन नहीं ली गई है। एमसी ने इस पाेस्टर बैनर लगाने पर कड़ी अापति जाहिर की है। जगह-जगह दीवाराें, रास्ताें अाैर गलियाें में ये पाेस्टर अाैर बैनर लगाए गए हैं ताकि लाेग जागरुक हाे सके। ज्वाइंट कमिश्नर ने सीएमअाे काे निर्देश जारी िकए हैं कि काेई भी पाेस्टर-बैनर लगाने से पहले इसकी परमिशन एमसी से ले ताकि चिन्हित की गई जगह पर ही पाेस्टर अाैर बैनर लगाए जाए। गाैर रहे कि शिमला शहर में कहीं भी पाेस्टर या बैनर लगाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। नगर निगम शहर में अवैध ताैर पर पाेस्टर बैनर लगाने वालाें के खिलाफ अभियान भी चलाएगा। इसका जिम्मा अब निजी एजेंसी काे दिया जाएगा जाे अाने वाले समय में अवैध हाेर्डिंग्स अाैर बैनर लगाने वालाें पर कार्रवाई करेगा।
खबरें और भी हैं...