पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Before Appearing In Ngt On 20 March Cs Asked Officers To Report On Environmental Protection

20 मार्च काे एनजीटी में पेश हाेने से पहले सीएस ने अफसरों से मांगी पर्यावरण संरक्षण पर रिपाेर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

20 मार्च काे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पेश हाेने से पहले मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने संबंधित विभाग के अधिकारियाें काे पर्यावरण सरंक्षण काे लेकर किए गए कार्याें की रिपाेर्ट साैंपने काे कहा है। अधिकारियाें काे शीघ्र एक प्रजेंटेशन साैंपने काे कहा है ताकि मुख्य सचिव देख सके कि पर्यावरण संरक्षण काे लेकर विभागाें ने क्या काम किया है अाैर कितना काम शेष है। शनिवार काे मुख्य सचिव ने समीक्षा की। इसमें स्वास्थ्य विभाग, उद्याेग विभाग, लाेक निर्माण विभाग, अाईपीएच अाैर परिवहन विभाग के अधिकारियाें ने भाग लिया। सभी विभागाें के अधिकारियाें ने अपनी अपनी रिपाेर्ट सीएस काे साैंपी। इसमें कई कमियाें का हाेना पाया गया, जिसे मुख्य सचिव ने दूर कर उस पर किए जाने वाले कार्याें की रिपाेर्ट शीघ्र तैयार कर साैंपने काे कहा है।

स्वास्थ्य विभाग काे बायाे मेडिकल वेस्ट प्लांट बनाने काे कहा


प्रदेश के कई स्वास्थ्य संस्थानाें में बाॅयाे मेडिकल प्लांट न हाेने पर मुख्य सचिव ने अधिकारियाें काे इसकी रिपाेर्ट तैयार करने काे कहा है। इसके अलावा अस्पतालाें के कपड़े धाेने के बाद निकलने वाले गंदे पानी काे ट्रीट करने के लिए अलग से प्लांट की भी व्यवस्था करने काे कहा ताकि उसकाे दाेबारा से उपयाेग में लाया जा सके।

कच्ची सड़काें काे पक्का करने के अादेश : वायु प्रदूषण काे राेकने काे कह लिए मुख्य सचिव ने लाेक निर्माण विभाग के अधिकारियाें काे कच्ची सड़काें काे शीघ्र पक्का करने काे कहा है। खास कर प्रदेश के प्रदूषित सात शहराें पांवटा साहिब, काला अंब, परवाणू, बद्दी, नालागढ़, सुंदरनगर अाैर डमटाल की कच्ची सड़काें काे पक्का करने की स्टेटस रिपाेर्ट साैंपने काे कहा है।

प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियाें का अाॅन द स्पाॅट होगा चालान

मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग काे प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियाें के अाॅन द स्पाॅट चालान करने के अादेश जारी किए है। अधिकारियाें काे गाड़ियाें का पीवीसी पॉल्यूशन व्हीकल सर्टिफिकेट भी चैक करने काे कहा है, ताकि पता चल सके की काैन से वाहन चालक नियमाें की अवहेलना कर रहे है।

पर्यावरण संरक्षण काे लेकर विभागाें काे उनके किए जा रहे कार्याें की प्राेग्रेस रिपाेर्ट साैंपने काे कहा है। 20 मार्च काे एनजीटी मंें हाेने वाली सुनवाई में प्राेग्रेस रिपाेर्ट काे साैंपा जाना है।
अनिल कुमार खाची, मुख्य सचिव

बद्दी में ईटीपी प्लांट लगाने के अादेश

उद्याेग िवभाग काे बद्दी में उचित क्षमता वाला ईटीपी प्लांट लगाने काे कहा गया है। अाैद्याेगिक हब हाेने के नाते यहां पर गंदे पानी काे ट्रीट करने की काेई उचित व्यवस्था न हाे पाने के कारण सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है अाैर अधिकारियाें काे गंभीरता से इस दिशा में काम करने काे कहा है। एनजीटी भी इस क्षेत्र में ईटीपी अाैर सीवरेज की उचित व्यवस्था न किए जाने काे लेकर काफी गंभीर है। इसे लेकर एनजीटी इस क्षेत्र की समय समय पर माॅनिटरिंग भी करता रहता है।

खबरें और भी हैं...