भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ति
शिमला| भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व सीएम शांता कुमार, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, कृषि मंत्री डा. रामलाल मारकंडा, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री विरेन्द्र कंवर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, परिवहन एवं वन मंत्री गोविन्द ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक नरेंद्र बरागटा, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन डा. राजीव भारद्वाज, विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, हिमफैड के चेयरमैन गणेश दत्त, कपिल देव सूद, महेश्वर सिंह , हंसराज को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। संसदीय पूर्णकालिक विस्तारकों में प्रियव्रत शर्मा को शिमला संसदीय क्षेत्र अक्षय भरमौरी को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, रामप्रकाश पटियाल को कांगड़ा तथा सुरेश शर्मा को मण्डी का पूर्णकालिक विस्तारक लगाया गया है।