- Hindi News
- National
- Paonta Sahib News Bjp Working Committee Meeting In Paonta Sahib Today And Tomorrow A Year Long Strategy Will Be Made
आज व कल पांवटा साहिब में भाजपा कार्यसमिति की बैठक, बनेगी सालभर की रणनीति
िशमला |प्रदेश भाजपा 15 अाैर 16 मार्च यानी रविवार और सोमवार काे िजला िसरमाैर के पांवटा साहिब में पूरे एक साल की रणनीति तैयार करेगी। प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव िबंदल की अध्यक्षता में हाेने वाली प्रदेश कार्य समिति की बैठक में िदसंबर 2020 तक प्रदेश में अायाेजित हाेने वाली संगठनात्मक गतिविधियाें के िलए राेडमैप तैयार िकया जाना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डाॅ. राजीव िबंदल की अध्यक्षता में यह पहली बैठक हाेनी है, िजसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश के समस्त मंत्री एवं भाजपा के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। साथ ही सभी माेर्चाें के प्रमुख, िजला अध्यक्ष अाैर िजला महामंत्रियाें समेत सभी िजला प्रभारी भाग लेंगे। भाजपा कार्य समिति की बैठक में इस साल संगठन की क्या-क्या गतिविधियां रहेगी इसके िलए रुपरेखा तैयार की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 मार्च काे संगठन के प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे। जबकि 16 मार्च को समापन के अवसर पर केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
सरकार-संगठन में तालमेल पर हाेगी चर्चा
पावंटा साहिब में हाेने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सरकार अाैर संगठन के बीच बेहतर तालमेल बना रखने के िलए िवस्तार से चर्चा हाेगी। प्रदेश अाैर केंद्र सरकार की उपलब्धियाें काे जनता तक पहंचाने के िलए अायाेजित हाेने वाले कार्यक्रमाें का केलेंडर भी जारी हाेगा। इसके साथ-साथ इस साल प्रदेश में अायाेजित हाेने वाले त्रिदेव सम्मेलन, बूथ पालक सम्मेलन अाैर िजला केमटियाें के सम्मेलनाें के िलए रूपरेखा तैयार की जाएगी। बताया गया िक कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारियाें काे िजम्मेवारियां साैंप दी जाएगी।