- Hindi News
- National
- Shimla News Broken Pipeline Only 3 Million Liters Of Water From The City Drinking Water Crisis In The City
टूटी पाइपलाइन, िगरी से मिला सिर्फ 30 लाख लीटर पानी, शहर में पेयजल संकट
बालूगंज, टुटू, संजाैली अाैर सांगटी एरिया में नहीं मिला पानी
शहरवासी पानी का यूज संभलकर ही करंे। भेकल्टी में पाइपलाइन टूटने से िगरी से पानी की सप्लाई पूरी तरह से घट गई है अाैर इसका असर पूरे शहर में दाे से तीन दिनाें तक रहने वाला है। पाइपलाइन टूटने से एक बार फिर शहर में पेयजल संकट खड़ा हाे गया है। साेमवार काे भी लाेग पानी की सप्लाई के बारे में पूछने के लिए निगम के हर कंट्राेल रूम में लगातार संपर्क करते रहे अाैर पानी कब मिलेगा इसके बारे में कर्मचारियाें के पास जवाब नहीं था। कारण यह कि रिज के बड़े टैंक से लगभग अाधे शहर काे पानी की सप्लाई हाेती है लेेकिन दाे दिनाें का पानी का बैकअप अब इस टैंक में भी पूरी तरह से खत्म है। एेसे में लाेगाें काे अब पानी के लिए इंतजार करना हाेगा। इसमें रिज के साथ लगते एरिया यूएसक्लब, रिचमाउंट अाैर जाखू एरिया में ही सुबह के समय पानी दिया जा सका। वहीं शाम के समय लाेअर बाजार अाैर राम बाजार के एरिया में सप्लाई दी गई। मंगलवार काे सप्लाई अाने के बाद बाकि बचे एरिया में पानी देने का दावा िकया जा रहा था। इसके साथ ही छाेटा शिमला एरिया के तहत भी कनलाेग अाैर विकासनगर एरिया में ही पानी दिया जा सका जबकि शाम के समय कैथू एरिया में पानी दिया गया।
चाैड़ा मैदान एरिया में भी रिज के बड़े स्टाेरेज टैंक से पानी की सप्लाई हाेती है लेकिन इस एरिया में भी पिछले दाे दिनाें से पानी नहीं मिला है। स्थानीय लाेगाें ने जब कंट्राेल रूम में संपर्क िकया ताे कर्मचारियाें से जवाब मिला कि रिज से ही सप्लाई नहीं मिली है। इसमें टुटू, बालूगंज, चक्कर, घाेड़ा चाैकी, मज्याठ अाैर टुटू एरिया में लाेगाें काे पिछले दाे दिनाें से पानी नहीं मिला है। पानी न मिलने से लाेग परेशानी में है। यहां तक वार्ड के काउंसलर भी अपने साेशल मीडिया फेसबुक एकाउंट से जनता से अपील कर रहे हैं कि जितना हाे सके पानी कम यूज करंे अाैर दाे से तीन दिनाें तक शहर में पानी की किल्लत रहने वाली है अाैर एेसे में लाेग सहयाेग करें।
साेमवार काे भी नगर निगम के अधिकारी भेकल्टी के पास काम में जुटे रहे। एजीमएम विजय गुप्ता ने बताया कि पूरी पहाड़ी दरकी हुई है, एेसे में दाे दिन से भी ज्यादा का समय लग सकता है। पहाड़ी दरकने से पानी का पाइप पूरी तरह से फट गया है अाैर अब 18 इंच का नया पाइप डाला जाना है। उन्हाेंने अाम जनता से अपील की है कि जब तक पूरा एरिया ठीक नहीं हाे जाता शहर की जनता पानी का कम से कम यूज करे अाैर पानी की बचत भी करे।
कल यहां होगी सप्लाई ढली बाजार, सब्जी मंडी, ढली टनल, टेल्ड एचबी कॉलाेनी, टूटीकंडी, चक्कर, समरहिल, टुटू और बालूगंज, फिंगास्क, कैथू, मालराेड, केलिफन इस्टेट, केएनएच हाईकाेर्ट, बैम्लाेई, जाखू, यूएसक ्लब, न्यू शिमला, शकराला, विकासनगर, देवनगर शिव नगर एरिया में पानी की सप्लाई दी जाएगी।
अाज यहां अाएगा पानी मालराेड, कृष्णानगर, लाेअर बाजार, राम बाजार, लालपानी, फागली, नाभा, इंजनघर, लक्ष्मीनारायण भवन, शिवालिक भवन, अप्पर स्मीट्री, स्मीट्री गेट, भट्टाकुफर, हिमुडा कॉलाेनी, शनान, छेटा शिमला, राजभवन, मजीठा हाउस, खलीणी, स्ट्राबरी िहल्स, परिमहल, कसुम्टपी, फलावरडेल, मल्याणा, लक्कड़बाजार, भराड़ी, कलेस्टन,न्यू शिमला सेक्टर1 से 6, कंगनाधार, विजयनगर, पंथाघाटी, सरगीण, चौड़ा मैदान, अनाडेल और घोड़ाचौकी।