ऊपरी शिमला के लिए अाज सुबह सात बजे से चलंेगी बसें
शिमला | एचआरटीसी की अाेर से ऊपरी शिमला के लिए शनिवार देर शाम काे ट्रायल पर बसें भेजी गई, ये ट्रायल सफल रहा था। अाज सुबह सात बजे से ही रूटाें पर बसें नियमित जाएंगी। कुफरी, ठियोग, कोटखाई, खड़ापत्थर, जुब्बल, हॉटकोटी, रोहडू, चिढ़गांव, डोडरा क्वार, नारकंडा और चौपाल मार्ग के ग्रामीण क्षेत्राें की अधिकतर सड़कें खाेल दी गई हैं। डाेडरा क्वार अभी भी शेष दुनिया से कटा हुअा है।