बाइक से तेल चोरी करने पर मामला दर्ज
कुनिहार | पुलिस थाना कुनिहार के अंतर्गत योगेश कुमार निवासी डवारश तहसील अर्की ने शिकायत दर्ज करवाई है कि में पिछले 2 वर्ष से कुनिहार में पिकअप चलाता हूं।
ललित मोहन के मकान में किराए पर रहता हूं मेरे पास एक नैनो गाड़ी नंबर एचपी 63बी-1318 और एक बाइक नंबर एचपी11-9513 भी है जिसमें ललित मोहन के घर के पास ही सड़क के साथ पार्क करता हूं 14 मार्च को सुबह के समय पड़ोसी बलवंत सिंह ने मेरे कमरे में आकर बताया कि कुछ लड़के मेरे बाइक के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। जिन्हें उन्होंने शोर करके आवाज लगाकर पूछा तो वे अपने साथ लाए दो मोटरसाइकिल वहीं पर छोड़ कर भाग गए। इसके बाद ये दोनों बाइके एचपी 11ए-6391 और एचआर 31ई-2763 है और साथ में ही एक खाली बोतल
पड़ी थी। जब मैंने अपनी मोटरसाइकिल को चेक किया तो उसकी तेल की टंकी के नीचे वाली पाइप निकली हुई थी और मोटरसाइकिल की तेल की टंकी खाली थी। इन चार लड़कों ने मेरी मोटरसाइकिल व अन्य दो मोटरसाइकिल से तेल चोरी
किया है। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।