चंबा बस हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच
शिमला. चंबा बस हादसे पर सदन में वक्तव्य देते हुए परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। बस हादसा चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार से हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक हुई जांच में पाया गया कि बस में कोई भी तकनीकी खराबी नहीं थी। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस बस में 42 लोग सवार थे, जिसमें से चार मौके पर ही मौत हो गई ।