- Hindi News
- National
- Shimla News Chief Minister Released The Book 39history Of Himachal Pradesh39
मुख्यमंत्री ने किया ’हिस्ट्री आॅफ हिमाचल प्रदेश’ पुस्तक का विमोचन
शिमला |मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रसिद्ध लेखक और सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी केआर भारती द्वारा लिखित पुस्तक ’हिस्ट्री आॅफ हिमाचल प्रदेश’ का विमोचन किया। इस पुस्तक का प्रकाशन हिमाचल कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने किया है। मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इतिहास का अध्ययन करना आवश्यक है, क्योंकि यह पाठक को हमारे अतीत के साथ-साथ वर्तमान को भी बेहतर ढंग से समझने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि अतीत की पुनर्रचना करना आसान कार्य नहीं है और इसके लिए लेखक के प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केआर भारती ने अपने विस्तृत लेखन कार्य में इस सुंदर प्रदेश के विभिन्न समय के इतिहास को सम्मिलित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा िक पुस्तक छात्रों के साथ-साथ शोधकर्ताओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी।