पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rohru News Children Study God Trust High School Also With The Help Of Three Teachers

बच्चों की पढाई भगवान भरोसे, हाई स्कूल भी तीन अध्यापकों के सहारे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा खंड छौहारा के तहत आने प्राथमिक विद्यालय डिसवाणी दो सालों से केवल एक अध्यापक के सहारे चल रहा तो हाई स्कूल में शिक्षा का जिम्मा तीन अध्यापकों के कंधों पर है। स्कूल में भगवान भरोसे चल रही पढ़ाई शिक्षा व्यवस्था में सुधार के सरकारी दावों की पोल खोल रही है। स्कूल प्रबंधन समिति ने भी अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों के नहीं भरे जाने पर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए इसे नेताओं की विफलता करार दिया है।

विधानसभा चुनाव में रोहड़ू से भाजपा की प्रत्याशी रही भाजपा नेत्री शशीबाला के गांव डिसवाणी में दो सालों से अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। स्कूल प्रबंधन समिति ने कई बार प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजे लेकिन रिक्त पड़े अध्यापकों के पद नहीं भरे गए। प्राथमिक स्कूल डिसवाणी में तैनात अकेले शिक्षक को अक्सर सरकारी डाक व किसी विभागीय कार्य को लेकर जाना पड़ता है। जिससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे रह
जाती हैं। जबकि विभागीय नियमों के अनुसार एक प्राथमिक पाठशाला में दो जेबीटी शिक्षकों की तैनाती जरूरी है।

उधर, हाई स्कूल डिसवाणी में भी मुख्याध्यापक समेत कला अध्यापक, टीजीटी आर्टस के पद चार साल से रिक्त चल रहे हैं। स्कूल मे शिक्षकों के रिक्त पद न भरे जाने को लेकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन समिति ने सरकार की कार्यशैली पर रोष प्रकट किया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने को लेकर बार बार सरकार से मांग की जा रही हैं लेकिन उनकी मांग को नजरंदाज किया जा रहा है।

अभिभावक बोले, बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

स्कूली बच्चों के अभिभावकों यशवंत सिंह, अशोक मांटा, कुंदन सिंह, बूगवान, देसराज शिलाल, लायक राम, रविंद्र सिंह, ईश्वरी देवी, विद्या देवी ने सरकार से रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण अौर पन्ना लाल का कहना है कि स्कूल में केवल एकमात्र शिक्षक होने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।

डिसवाणी और खरोट प्राइमरी स्कूल में केवल एक ही जेबीटी शिक्षक तैनात है। इस बारे में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। लेकिन अभी तक कोई नियुक्ति नहीं हो पाई है।
रामजी दास, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, चिड़गांव।
खबरें और भी हैं...