- Hindi News
- National
- Shimla News Conference Seminar Postponed At Hpu Waiting For Government Approval For Holidays
एचपीयू में टले कॉन्फ्रेंस/सेमिनार, छुट्टियों के लिए सरकार की मंजूरी का है इंतजार
एचपीयू- काॅलेजाें में हाेने हैं एग्जाम, यूजीसी ने गैदरिंग पर लगाई है रोक
काेराेना वायरस का अब प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानाें पर भी असर दिखने लगा है। यूजीसी के दिशा निर्देश के मुताबिक फिलहाल एचपीयू में भी सेमिनार/कांफ्रेंस टल गई है। जबकि छुट्टियाें के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। एेसे में अगर प्रदेश में भी काेराेना वायरस के चलते सरकार ने स्कूलाें, काॅलेजाें अाैर यूनिवर्सिटियाें में छुट्टियाें काे मंजूरी दे दी ताे इस बार छात्राें के शैक्षणिक सत्र काे पूरा करना मुश्किल हाे जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें समस्त विवि प्रशासन को कोरोना वायरस को देखते हुए अपने परिसर में छात्रों की भीड़ एक जगह एकत्र नहीं करने की सलाह दी गई है। देशभर में कई लाेगाें में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। एेसे में शैक्षणिक संस्थानाें में भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एचपीयू के डीएसडब्ल्यू प्राे. कंवलजीत सिंह का कहना है कि यूजीसी के दिशा निर्देशाें के मुताबिक हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। यूनिवर्सिटियाें में छुट्टियाें के अादेश सरकार की अाेर से दिए जाएंगे। तब तक कक्षाएं लगती रहेंगी। उनका कहना है कि कैंपस में छात्राें की गैदरिंग पर नजर रखी जा रही है।
चिंताः सरकार ने कॉलेज-यूनिर्विसटीज में छुट्टियां दी तो सेशन पूरा करना मुश्किल
एचपीयू सहित काॅलेजाें में यूजी अाैर पीजी की परीक्षाएं 25 मार्च के बाद से शुरू हाेनी हैं। एेसे में परीक्षा केंद्राें में किस तरह से सतर्कता बरती जाएगी, इस पर अभी तक काेई याेजना तैयार नहीं की गई है। करीब दाे लाख स्टूडेंट प्रदेश के अलग अलग परीक्षा केंद्राें में परीक्षा देंगे। वहीं, यूजीसी के अादेशाें के मुताबिक छात्राेंे की कैंपस गैदरिंग पर राेक है, एेसे में अब परीक्षा केंद्राें में एक साथ स्टूडेंट कैसे बैठ पाएंगे।
इधर, इग्नू में 31 मार्च तक नहीं हाेंगे प्रैक्टिकल
{एचपीयू में न ताे साफ पानी उपलब्ध है अाैर न ही सैनिटाइजर छात्राें काे दिए जा रहे है।
{बाहरी राज्य से अाने वाले छात्राें की जांच यहां पर नहीं हाे रही है।
{एचपीयू में कुछ विदेशी स्टूडेंट भी पढ़ते हैं, एेसे में उनकी विदेश जाने के बारे में भी प्रशासन काे पता नहीं है।
{कैंपस में धरने प्रदर्शन पर भी किसी तरह की राेक नहीं लगी है।
{एचपीयू के कई टीचर बाहरी राज्य यहां तक की विदेश यात्रा पर भी जाते हैं, इस पर भी काेई राेक नहीं लगाई गई है।
{एचपीयू में काेराेना वायरस से बचाव के लिए नहीं काेई व्यवस्था
{यूजीसी की अाेर से वीसी को लिखे पत्र में साफ किया गया है कि ने छात्रों काे साफ सफाई पर फाेकस करने काे कहा गया है।
{कक्षाओं में जाने से पहले और छात्रावासों में रहने के दौरान छात्रों के हाथ को नियमित रूप से सैनिटाइजर से साफ करने का सुझाव दिया है।
{कोरोना वायरस के संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा हाथ मिलाने या फिर संक्रमित व्यक्ति से छूने से होता है।
{यूजीसी ने छात्रावासों में रहने वाले और कक्षाओं में आने वाले छात्रों, शिक्षकों व दूसरे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नियमित नजर रखने के भी निर्देश दिए है।
{आम इस्तेमाल वाले भवनों की रैलिंग, दरवाजे की कुंडियों आदि को नियमित रूप से साफ रखने की भी हिदायत दी गई है।
}यूजीसी के ये अादेश
बचाव एवं रोकथाम वायरस से संभावित व्यक्ति को अलग रखें, हाथ न मिलाएं, यात्रा न करने दें, हाथों को एंटी सेप्टिक साबुन-लिक्विड से धोएं, गुनगुना पानी का सेवन करें, खांसते-छींकते हुए रूमाल का इस्तेमाल करें।
एेसे पहचान करें, काेराेना वायरस से ग्रसित है या नहीं: गले में दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार आना कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण माने जाते हैं। इसके अलावा पूरे दिन सिर दर्द रहना, नाक बहना, तेज खांसी आना, अस्वस्थ महसूस करना, छाती में दर्द होना एवं सांस लेने में दिक्कत होना आदि लक्षण हैं।
स्टूडेंट्स काेराेना वायरस से खुद रहें जागरूक
एचपीयू ने 17 मार्च काे बुलाई बैठक हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने 17 मार्च काे छात्र संगठनाें के प्रतिनिधियाें अाैर विभागाें के विभागाध्यक्षाें की काेराेना वायरस काे लेकर बैठक बुलाई है। इस बैठक में यूजीसी की अाेर से अाए दिशा निर्देशाें अाैर अन्य तरह के कार्यक्रमाें के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। वहीं, विदेशी छात्राें की केस हिस्ट्री काे लेकर भी डीएसडब्ल्यू वीसी प्राे. सिकंदर कुमार काे रिपाेर्ट देंगे।
काेराेना वायरस के चलते इग्नू में भी सभी तरह के कार्यक्रमाें काे रद्द कर दिया गया है। 31 मार्च तक इग्नू के सभी सेंटराें में प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई है। एेसे में अध्ययन केंद्र में अब अागामी सभी तरह की कक्षाअाें अाैर अन्य कार्याें पर राेक लगा दी गई है। सहायक क्षेत्रीय निदेशक माेहन शर्मा का कहना है कि जल्द ही इस मामले में बैठक की जाएगी अाैर उसके बाद अभ्यर्थियों काे सूचित कर दिया जाएगा।
कोरोना वायरस का असर