पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Congress Has Also Prepared Its Team For The Alleged Propaganda Of Bjp

भाजपा के कथित दुष्प्रचार काे राेकने के लिए कांग्रेस ने भी तैयार की अपनी टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा के कथित दुष्प्रचार काे राेकने के लिए कांग्रेस ने भी अपनी टीम तैयार कर दी है। जयपुर से ट्रेनिंग ले कर लाैटे कांग्रेेस के नेता अब जिला, ब्लाक अाैर राज्य स्तर पर लाेगाें के बीच जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अाैर कांग्रेस की विचार धारा का प्रचार करेंगे। इसमें लाेगाें काे बताया जाएगा कि देश की अाजादी के लिए अाैर भारत निर्माण के लिए कांग्रेस के नेताअाें का क्या याेगदान रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा साेनितया गांधी के अादेशाें के बाद कांग्रेस के नेताअाें काे कांग्रेस की िवचारधारा अाैर राष्ट्रपति माहात्मा गांधी की विचारधारा की ट्रेनिंग दी गई। जयपुर में छह दिन की ट्रेनिंग से लाैटे कांग्रेस के 12 नेताअाें ने भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए अपना राेड मैप तैयार कर दिया है।

भारत निर्माण में कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियाें के याेगदान का किया जाएगा प्रचार

इस दाैरान कांग्रेेस के नेता देश की अाजादी में कांग्रेस के याेगदान के साथ भारत निर्माण में कांग्रेस के अब तक के सभी प्रधानमंत्री के याेगदान का भी प्रचार करेंगे अाैर लाेगाें काे उनके द्वारा किए गए कार्याें से अवगत करवाया जाएगा। इसमें देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरु से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमहाेन सिंह तक सभी के किए गए कार्याें का प्रचार किया जाएगा।

ब्लाक अाैर जिला कार्यकारिणी के बाद शुरू हाेगा प्रचार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ब्लाक अाैर जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अाैर कांग्रेस की विचार धारा का प्रचार करने के लिए फिल्ड में जुटेंगे। ट्रेनिंग से लाैटे कांग्रेस के यह नेता दाे महीने बाद जिला अाैर ब्लाक स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार करेंगे जाे लाेगाें के बीच जा कर भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब देंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरी कृषण हिमराल ने बताया कि 13 लाेगाें की टीम जयपुर से ट्रेनिंग लेकर लाैटी है जाे ब्लाक अाैर जिला स्तर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अाैर कांग्रेस की विचार धारा का प्रचार करेंगे। हिमराल ने बताया कि उनके अलावा ट्रेनिंग लेकर लाैटे सदस्याें में पंकज मुसाफिर, अलकनंदा हांडा, राजेंद्र माेहन, रीना पुंडीर, राज कुमारी साेनी, अतुल शर्मा, विक्रम चाैधरी, वासु साेनी, दयानंद शर्मा, इंद्रजीत बग्गा अाैर सागर का नाम शामिल है।

खबरें और भी हैं...