- Hindi News
- National
- Shimla News Congress Has Been Forced To Disturb The Country Jaryal And Raizada Get Entangled In The House
कांग्रेस पर लगा देश ताेड़ने का अाराेप ताे सदन में जरियाल व रायजादा उलझे
वित्त वर्ष 2020-21 के बजट पर चर्चा के दूसरे दिन भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। दो विधायकों में तू-तू, मैं-मैं की नौबत आ गई। भाजपा विधायक विक्रम जरयाल ने चर्चा में भाग लेने के लिए खड़े हुए तो काफी उग्र दिखे। उन्होंन कश्मीर से लेकर दिल्ली तक उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कई ऐसी बातों का उल्लेख किया, जिस पर सत्तापक्ष के साथ विपक्ष ने भी चटकारे लिए। इस दौरान सभापति राकेश पठानिया ने करीब 10 से ज्यादा बार घंटी बजाकर बैठने के बात कही लेकिन विपक्षी सदस्यों ने कहा कि इन्हें अभी 10 मिनट और बोलने दो। जयराल ने कहा कि कांग्रेस ने देश का तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस के नेता शहीद नहीं हुए, उन्हें जनता ने सबक सिखाया। जयराल ने कहा पहले घोटाले की चर्चा होती थी आज केंद्र की योजनाओं की चर्चा होती है। इस दौरान विपक्ष सदस्यों के साथ उनकी तीखी नाेकझाेंक हुई। उन्होंने कहा कि मुझे गाली दे दो लेकिन मेरे देश को गाली मत देना। विधायक ने कहा कि आज से पहले ऐसा संतुलित बजट पेश नहीं हुआ, दो वर्ष में 21 पुरस्कार मिल चुके हैं। आज जम्मू कश्मीर में अमन चैन है और ये केंद्र सरकार के उठाए गए कदमों को परिणाम है। बजट पर चल रही चर्चा के दूसरे दिन भी विपक्ष यानी कांग्रेस विधायकों ने सरकार के बजट को दिशाहीन बताया। इस दौरान सदन में यस बैंक का मुद्दा भी गूंजा। हालांकि बजट दस्तावेज में यस बैंक का जिक्र नहीं हैं, लेकिन विपक्ष ने इसे चर्चा के दौरान मोदी सरकार से जोड़ा। विधायक आशा कुमारी ने वीरवार को बजट चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि यस बैंक में जो कुछ भी हुआ, वह केंद्र सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का ही परिणाम है। केंद्र सरकार ने इसे खुद डुबोया है। जिन लोगों ने एक राजनीतिक पार्टी को फंड दिया, आज वहीं बैंक के सबसे बड़े डिफाल्टर हैं। सामने-सामने एनपीए बढ़ता गया है और बैंक डूबता चला गया। आशा कुमारी ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है, ऐसे मंे राज्य सरकार को सच्चाई को मानना होगा। केंद्र सरकार के पास ही जब पैसा नहीं है तो प्रदेश सरकार को केंद्र कहां से धनराशि देगी।
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने चर्चा में भाग लेते हुए जयराम सरकार के बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि बजट से स्पेशल पुलिस आफिसर एसपीओ को काफी उम्मीदें थी लेकिन वे छूट गए। ऐसे में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उन्हें भी राहत प्रदान करेंगे। उन्होंने विस क्षेत्र मंे काॅलेजाें में रिक्त पदों को भरने और पैट मशीन की व्यवस्था कर कैंसर मरीजों को जल्द राहत देने की मांग की।
बजट पूरी तरह से मेले में स्टाल लगाने जैसाः इंद्रदत्त लखनपाल
कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह तीसरा बजट है। पहला बजट में हमने सोचा कि नए हैं, लेकिन दूसरा और तीसरा बजट पूरी तरह से मेला बजट की तरह है। मेले में जिस तरह से स्टाॅल लगते हैं, उसी तरह से इस बार का बजट है। बजट में न तो युवाओं के लिए है और न ही किसान-बागवानों के लिए। यहां बार-बार जनमंच की बात होती है। जो समस्याएं जनमंच में उठाए जाते हैं वहीं मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर उठाए जाते हैं। बजट पूरी तरह से किसान-बागवान और बेरोजगार विरोधी है।
सरकार ने सदन के माध्यम से जनता को किया गुमराहः सिंघा
माकपा विधायक राकेश सिंघा ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब बजट पेश कर रहे थे तो मंत्री थकान महसूस कर रहे थे। मैं सरकार को लापरवाही के लिए चार्जशीट करना चाहता हूं। सदन के माध्यम से प्रदेश की जतना को भी गुमराह किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के बजट और राज्यपाल के अभिभाषण में दिए गए तथ्य गलत हैं। उन्होंने जनमंच का जिक्र करते हुए कहा कि बजट में 47 हजार शिकायतें बताई हैं और राज्यपाल अभिभाषण में 50 हजार हैं। सिंघा ने कहा कि बजट के दस्तावेज में कट-पेस्ट किया गया।
ड्रग्स की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स के बारे में सोचे सरकार: आशा कुमारी
आशा कुमारी ने कहा कि प्रदेश में सामने आए एनडीपीएस के मामलों में 10 किलो से अधिक सिंथेटिक डग्र चिट्टा पकड़ा गया है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स बनाई है, जो ऐसे की मामलों को देखती है, सरकार को इस बारे साेचना चाहिए। आज प्रदेश मंे बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। सरकार बेरोजगारों के आंकड़े देने से घबरा रही है। जब सरकार रोजगार देने की बात कर रही है तो बेरोजगारों को आंकड़ा क्यों बढ़ रहा है। हवाई अड्डों के लिए 1013 करोड की राशि ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है।
जनमंच से शुरू और इन्वेस्टर मीट तक खत्म हुआ बजटः रामलाल ठाकुर
कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट जनमंच से शुरू होकर इन्वेस्टमेंट पर खत्म हो गया। बजट में प्रदेश का विकास करने के लिए कोई भी ठोस योजना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार देने के नाम पर सरकार ने प्रदेश के बेरोजगारों से धोखा किया है। प्रदेश के युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं।
इन्वेस्टर मीट से प्रदेश की तस्वीर बदलेगीः सुभाष
भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर ने सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा इंवेस्टर मीट के माध्यम से प्रदेश की तस्वीर बदलेगी और प्रधानमंत्री ने निवेशकों को खुलकर निवेश करने के लिए कहा। जनमंच आम लोगों का कार्यक्रम है पार्टी या अधिकारी का कार्यक्रम नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सरल स्वभाव और इमानदार हैं।
बजट में हर वर्ग का रखा गया है ध्यानः इंद्र सिंह गांधी
भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने विधायक प्राथमिकता फंड को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किय। उज्जवला योजना से लाखों लोगों को लाभ मिला; इसे आगे बढ़ाते हुए सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना शुरू की। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने तीसरे बजट में हर क्षेत्र का विकास करने के लिए बेहतरीन योजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इस बार का बजट बेहतरीन है और विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है।
सरकार ने बजट में महिलाओं सहित सभी वर्गों का रखा ख्यालः कमलेश कुमारी
भाजपा विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस बार के बजट में भी हर वर्गों का ख्याल रखा है। महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में विकास, पेंशन, रोजगार के द्वार खोलने समेत पर्यटन के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए बजट में प्रावधान किया है। आंगनबाड़ी कायकर्ताओं के मानदेय में बढ़ाेत्तरी कर सरकार ने बेहतरीन घोषणा की है।
सत्तापक्ष, विपक्ष और लेफ्ट एक साथ
_photocaption_रामलाल ठाकुर*photocaption*
_photocaption_आशा कुमारी*photocaption*
_photocaption_कमलेश कुमारी*photocaption*
_photocaption_राकेश सिंघा*photocaption*
_photocaption_इंद्र सिंह
गांधी*photocaption*
_photocaption_इंद्रदत्त लखनपाल*photocaption*
_photocaption_सुभाष ठाकुर*photocaption*
_photocaption_विधानसभा सत्र के दाैरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और माकपा विधायक राकेश सिंघा किसी बात पर हंसते हुए।*photocaption*
_photocaption_सतपाल रायजादा*photocaption*
_photocaption_विक्रम जरियाल*photocaption*