पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जाठिया देवी में न्यू टाउनशिप के लिए भवन निर्माण का नक्शा तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह मंजिला होगी बिल्डिंग, 1000 यूनिट बनाने का है प्रस्ताव

शिमला | जाठिया देवी में नए टाउनशिप के लिए कंस्लटेंट ने अपनी रिपाेर्ट हिमुडा प्रबंधन काे साैंप दी है। कंस्लटेंट ने यहां पर छह मंजिला भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर हिमुडा काे साैंप दिया है। इसमें एक हजार फ्लेट्स तैयार किए जाने की याेजना है। अब हिमुडा प्रबंधन इस प्रस्ताव काे अंतिम मंजूरी के लिए एनजीटी की कमेटी काे साैंपेगी। हिमुडा प्रबंधन ने जाठिया देवी में नए टाउनशीप के निर्माण के लिए नक्शा बनाने से लेकर इसे अप्रुव करवाने के लिए हायर किया है। इसमें कंसलटेंट काे जाठिया देवी में नए शहर काे बसाने की प्लानिंग करने के लिए हायर किया गया है। कंसलटेंट की रिपाेर्ट में इस क्षेत्र मं व्यवसायिक गतिविधियाें के निर्माण काे भी शामिल किया गया है। शिमला प्लानिंग एरिया में एनजीटी द्वारा ढाई मंजिला भवन निर्माण काे लेकर जारी अादेशाें के बाद इस प्राेजेक्ट की काॅस्ट 1400 कराेड़ से घट कर 700 कराेड़ हाे गई है। अब कंस्लेटें ने जाे नई रिपाेर्ट तैयार की है कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद बाद इस प्राेजेक्ट की नई काॅस्ट तैयार की जाएगी। हिमुडा प्रबंधन 20 मार्च से पहले इस रिपाेर्ट काे एनजीटी की एमपावर्ड कमेटी के समक्ष पेश करेगा।

243 बीघा जमीन पर बसाया जाना है नया शहर: हिमुडा प्रबंधन ने शिमला के साथ लगते जाठिया देवी में 243 बीघा जमीन पर नया सेटेलाइट शहर बसाने की योजना तैयार की है। इसके लिए हिमुडा प्रबंधन हुडको से 34 करोड़ का लोन ले चुका है। यह ऋण 10.55 फीसदी ब्याज दर से लिया गया है। हिमुडा प्रबंधन ने यह ऋण भूमि अधिग्रहण करने के लिए लिया है। इसके लिए हिमुडा एक करोड़ रुपए लोन का ब्याज चुकता करने में दिया जा रहा है। एनजीटी के अादेशाें के बाद सिंगापुर की सरकार द्वारा प्राेजेक्ट पर काम करने से इंकार करने के बाद हिमुडा प्रबंधन ने अपने स्तर पर ही काम करने का निर्णय लिया है।
खबरें और भी हैं...