पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rampur News Corona Did Not Show Any Effect In Karsog People Celebrated Holi Festival By Going Out In Groups

करसोग में कोरोना का नहीं दिखा असर, लोगों ने टोलियों में निकलकर मनाया होली पर्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करसोग में होली पर्व पर नाचते गाते हुए लोग।

करसोग | देश में भले ही कोरोना के ख़ौफ से होली खेलने से दूरी बनाने का निर्णय लिया हो, लेकिन करसोग में सोमवार को होली पर्व हर वर्ष की तरह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। करसोग समेत पांगणा, तत्तापानी, चुराग व माहूंनाग सहित अन्य क्षेत्रों में लोग सबसे पहले अपने अपने क्षेत्रों के मंदिरों में एकत्रित हुए। यहां से लोगों ने वाद्ययंत्रों के साथ टोलियां बनाकर गांव के हर घर में होली मनाने पहुंचे।

विशेष बात ये है कि गांव में हर घर से लोग होली खेलने के निकले। जैसे ही होली खेलने वालों की टोली जैसे ही घर पर पहुंची। यहां पूरे परिवार ने होली खेलने आई टोली के लोगों को टीका लगाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी लोग एकत्रित होकर आंगन में नाटी डाली और लोक धुनों पर नाचते और गाते रहे। यही नहीं इस दौरान लोगों को घरों बनाये गए पकवान भी खिलाए गए। इस तरह लोगों ने अगल अलग टोलियां बनाकर गांवों के हर घर में जाकर हंसी खुशी होली मनाई। होली खेलने का बच्चे आनंद नहीं ले सके। ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को ही होली खेली गई। इस दिन छुट्टी न होने से बच्चे स्कूल में थे।
खबरें और भी हैं...