पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Corona Virus And Cold Weather Ineffective People Celebrated Holi Fiercely

कोरोना वायरस और ठंडा मौसम रहा बेअसर, लोगों ने जमकर मनाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेरोना वायरस के संक्रमण का डर भी लोगों को होली खेलने से नहीं रोक पाया। राजधानी शिमला में लोगों ने खूब उत्साह से रंगों का त्योहार होली मनाई।

इस बार होली का बाजार मंदा ही रहा, लेकिन बावजूद इसके लोगों में होली का क्रेज़ बना रहा और न ही ठंडे मौसम की मार लोगों के उत्साह को ठंडा कर पाई। राजधानी के माल रोड, रिज मैदान और अन्य क्षेत्रों में लोगों ने खूब होली खेली।

लोग रंगों और गुलाल से सरोबार दिखे। शहरवासियों ने एक दूसरे को होली लगा कर त्योहार की शुभकामनाएं भी दी। हाेली के उपलक्ष्य पर खास तौर पर खाई जाने वाली गुजिया और अन्य मिठाइयों से मुंह भी मीठा करवाया। वहीं, स्कूल -कॉलेज के छात्रों ने एक दिन पहले ही हर बार की तरह होली का आगाज़ कर दिया था। इसी तरह होली के दिन एचपीयू और कॉलेजों में होली पर विशेष प्रोग्राम करवाए गए। यहां पर छात्रों ने एक दूसरे पर जम कर होली के रंग बरसाए।
डीजे पर बजाए गए पहाड़ी और पंजाबी गानों पर स्टूडेट्स मंगलवार को दिनभर जम कर थिरके।

इस बार खरीदारी कम हुई हालांकि, इस बार कोरोना वायरस और ठंड से होली पर्व के ठंडा रहने के कयास लगाए जा रहे थे। लोगों में वायरस के संक्रमण को लेकर शंका का माहौल बना हुआ था। दुकानदारों के मुताबिक इस बार होली का बाजार अब तक का सबसे मंदा बाजार रहा। 90 प्रतिशत होली की बिक्री प्रभावित हुई। लोगों ने इस वर्ष बहुत कम खरीददारी की। इन सब परिस्थितियों के बीच भी लोगों ने हर साल की तरह अपने मित्रों और प्रियजनों के साथ खूब गुलाल खेला। बच्चों ने रंग और पिचकारियों से होली मनाई। कुछ लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिल कर पिकनिक मनाई और जम कर होली सेलिब्रेट की।

शिमला एचपीयू में होली मनाते स्टूडेट्स।

ओक ओवर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समर्थकों संग होगी मनाई।

लोअर जाखू के डेजी बैंक एस्टेट में बच्चों ने जमकर होली खेली।
खबरें और भी हैं...