पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Coronavirus Apada Declared Number Of Victims In The Country 96 Schools And Colleges Closed In Himachal

कोरोनावायरस अापदा घोषित, देश में पीड़िताें की संख्या 96 हुई, हिमाचल में भी स्कूल-कॉलेज बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सौरव गांगुली बेाले- आईपीएल का प्रारूप छोटा हो सकता है

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोनावायरस (काेविड-19) काे महामारी घोषित करने के बाद अब केंद्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया है। केंद्र ने मृतकाें के परिजन काे 4 लाख रुपए मुआवजा देने की भी बात कही। कुछ ही घंटे बीतने के बाद उसने मुअावजे के एेलान पर यू-टर्न ले लिया। गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिख कहा कि कोरोना के कार्याें को राज्य आपदा राहत कोष से मदद लें।

केंद्र ने यह भी कहा कि कोविड रोगियों का अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में इलाज राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित दरों पर होगा। इस बीच देश में कुल मामले 96 हो गए हैं। इनमें से 10 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। संक्रमित लोगाें के संपर्क में आए 4000 से अधिक लोगों का पता लगाकर निगरानी में रखा जा रहा है। कोरोना से देश में दो मौतें हो चुकी हैं। रिपेार्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में भी एक संदिग्ध ने शनिवार को दम तोड़ दिया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उधर, बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल फ्रेंचाइजी अधिकारियों से चर्चा के बाद बताया कि यह टूर्नामेंट कब होगा कह नहीं सकते। {शेष पेज 7 पर

दिल्ली में डाॅक्टराें की निगरानी में सीएनजी से हुअा दाह संस्कार


नई दिल्ली | दिल्ली में काेराेना से मृत महिला का अंतिम संस्कार डाॅक्टराें की टीम की माैजूदगी में शनिवार काे सीएनजी से हुअा। अंतिम संस्कार को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के वैज्ञानिक डॉ आर गंगाखेड़कर ने कहा, शव के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए व अंतिम संस्कार में कम से कम लाेग शामिल हाें। इंडियन मेडिकल काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल ने कहा कि जब संक्रमित मरीज की मौत होती है तो उसकी बॉडी में सबसे ज्यादा संक्रमण होता है। शव को अच्छे से पैक करना चाहिए।

नेपाल, भूटान, बंगलादेश, म्यांमार से सड़क संपर्क बंद

{सरकार ने नेपाल, भूटान, बंगलादेश तथा म्यांमार के लिए सड़क मार्ग से आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत-बंगलादेश ट्रेन अगले आदेश तक बंद रहेगी।

{नेपाल तथा भूटान की सीमा पर आवाजाही दोनों देशों के नागरिकों लिए नहीं, बल्कि तीसरे मुल्क के नागरिकों के लिए प्रतिबंधित रहेंगी। सीमाओं पर लगने वाले हाट पर भी रोक रहेगी।

प्रदेश में शिक्षण संस्थान बंद पर परीक्षाएं चलती रहेंगी, गैर जरूरी बैठकें और सभाएं होंेगी स्थगित

शिमला | अभी तक भले ही प्रदेश में कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार ने हिमाचल में भी सभी शिक्षण संस्थानों काे 31 मार्च तक बंद करने की घाेषणा कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को विधानसभा में एक विशेष वक्तव्य के माध्यम से प्रदेश के सभी स्कूल, काॅलेज, विवि, आंगनबाड़ी केंद्र और क्रैच काे 31 मार्च तक बंद रखने की घोषणा की। इस संंबंध में सरकार ने बाकायदा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

हालांकि शिक्षण संस्थानों में सभी प्रकार की परीक्षाएं निर्धारित समयसारिणी के मुताबिक ही होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रकार की गैर जरूरी बैठकों, कार्यशालाओं, सार्वजनिक सभाओं, समारोहों, मेलों, त्याेहारों और खेलकूद प्रतियोगिताओं को स्थगित करने भी अधिसूचना जारी की है। सिनेमाघर भी 31 मार्च तक बंद रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के इस कदम को सभी लोग सकारात्मक रूप से लें और डर का माहौल न फैलाएं। सीएम ने कहा कि देश में कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और 2 लोगों की मौत भी हो गई है। हालांकि हिमाचल में अभी तक कोरोना वायरस का कोई सामला सामने नहीं आया है। हिमाचल में अभी तक कुल 593 लोग कोरोना प्रभावित देशों से आए हैं, जिन्हें निगरानी में रखा है। {शेष पेज 7 पर

जम्मू में हेल्थ वर्कर लोगों के घरों के बाहर दवा का छिड़काव करते हुए।

देश में कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और 2 लोगों की मौत भी हो गई है। हालांकि हिमाचल में अभी तक कोरोना वायरस का कोई सामला सामने नहीं आया है। हिमाचल में अभी तक कुल 593 लोग कोरोना प्रभावित देशों से आए हैं, जिन्हें निगरानी में रखा है। {शेष पेज 7 पर

कांगड़ा के देहरा से विधायक होशियार सिंह कोरोना के आतंक के प्रति लोगों को सजग करने के लिए शनिवार को मास्क लगाकर सदन में पहुंचे। उन्होंने कोरोना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बाद सरकार से पूछा कि क्या प्रदेश के सभी चैक प्वाइंट पर डाक्टर उपलब्ध हैं। हिमाचल पहुंच रहे सैलानियों की जांच हो रही है या नहीं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या चीन से दलाईलामा से मिलने आ रहे लोगों की जांच भी हो रही है या नहीं।

मास्क पहनकर सदन में पहुंचे होशियार सिंह

मंदिरों में अधिक भीड़ के जुटने पर रोक रहेगी

खबरें और भी हैं...