पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Corporation Commissioner Will Hear Problems In Baluganj Ward

निगम अायुक्त ने बालूगंज वार्ड में सुनी लाेगाें की समस्याएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला| शिमला के बालूगंज वार्ड में विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त पंकज रॉय अाैर वार्ड पार्षद किरन बाबा ने वार्ड का दौरा किया। इस दौरान लोगों को आ रही दिक्कतें जिसमें एंबुलेंस रोड़, पार्किंग व पानी की लीकेज जैसी समस्याओं के बारे में आयुक्त को अवगत करवाया गया। इसमें कामना देवी के पास बन रहे एंबुलेंस रोड़ को लेकर आ रही समस्या सहित, चक्कर चौक से बैरियल तक एनएचआई रोड़ की समस्या को बताया गया। पार्षद किरन बावा ने बताया कि इस रोड़ पर बिछी पानी की पाईपों से अकसर पानी की लीकेज की समस्या भी रहती है। इसके अतिरिक्त सीपीडब्लयूडी की कलॉनी में लगाई गई दोनों तरफ चेन से यहां से मुड़ने वाली एंबुलेंस या अन्य छोटे वाहनों को दिक्कत आती है। इस दौरान आयुक्त ने उक्त समस्याओं के निपटारे के लिए आश्वस्त किया।
खबरें और भी हैं...