टुटू चाैक पर फिर गिरा मलबा, लगा लंबा जाम
टुटू चाैक पर एक बार फिर से मलबा अाने से लंबा जाम लग गया। इससे पहले बरसात में भी ऊपरी पहाड़ी से ये मलबा सड़क पर अा गया था। शुक्रवार को देर शाम यहां पर लंबा जाम लग गया। शिमला से मनाली-धर्मशाला जाने वाली बसें भी यहां फंस गई।
घणाहट्टी की तरफ से आने वाली गाड़ियों की लंबी लाइन हीरानगर तक लग गई। शिमला में दाे दिन से भारी बारिश हाे रही है। टुटू में सड़क पर हुए लैंड स्लाइड के मलबेे काे देर शाम तक नहीं हटाया गया था। जिस कारण इस हाईवे पर अावाजाही करने वाले लाेगाें काे परेशानी ताे हाे ही रही है, साथ में ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ा रहा है। लाेगाें का कहना है कि यहां पर ज्यादा बारिश हाेने के चलते हर बार यहां पर पहाड़ी दरक जाती है। इसकाे दुरुस्त करने के लिए काेई कदम नहीं उठाया जा रहा है। यहां पर पहले भी डंगा लगा दिया गया था, लेकिन अब इसका भी काेई फायदा नहीं हाे रहा है। टुटू चौक पर गिरे मलबे को हटाने का जिम्मा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का है।
बरसात के दाैरान टुटू चाैक पर मलबा अाने के चलते इसे वन-वे किया गया था। करीब एक सप्ताह तक लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब बारिश हाेने से फिर लाेगाें काे दिक्कतें हाे रही है। अगर जल्द इस मलबे काे नहीं हटाया गया ताे लाेगाें काे हर राेज जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। वहीं, बालूगंज में भी जाम लगने से लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा।