पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरा बैरियर पर लोगों की स्क्रीनिंग की मांग उठी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किन्नौर में विदेशी पर्यटकों व प्रवासी मजदूरों का आना लगातार जारी

भले ही किन्नौर में अब तक करोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन किन्नौर जिला पर्यटन क्षेत्र होने के कारण इन दिनों यहां के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों सहित प्रवासी मजदूरों का
यहां आना दिन प्रतिदिन बढ़ने लगा है। ऐसे में कोरोना वायरस के मरीजों का भी किन्नौर पहुंचने की सम्भावनाओं से भी इनकार नही किया जा सकता है।

गर्मी शुरू होते ही इन दिनों किन्नौर में पर्यटकों सहित प्रवासी मजदूरों का पहुंचना जिला में शुरू हो गया है। यदि किन्नौर स्वास्थ्य विभाग किन्नौर के प्रवेश द्वार चोरा पुलिस बैरियर पर मेडिकल टीम स्थापित कर ऐसे सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने का बन्दोबस्त
करती है तो इस वायरस को किन्नौर में प्रवेश होने से रोका
जा सकता है।

किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ सूरत बोर्स ने भी किन्नौर प्रशासन से मांग की है कि पूरे विश्व मे महामारी का रूप ले चुका करोना वायरस को किन्नौर में आने से रोकने के लिए किन्नौर प्रशासन से मांग की है कि किन्नौर के प्रवेश द्वारा चोरा पुलिस बैरियर पर ऐसे सभी लोगों की मेडिकल टीम द्वारा माइनर स्क्रीनिंग करने का प्रावधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि किन्नौर जिला पर्यटन स्थल होने के कारण विश्व के विभिन्न देशों से पर्यटक यहां घूमने आ रहे है।
इसी तरह प्रति वर्ष हजारों की तादाद में नेपालियों के अलावा अन्य प्रवासी मजदूर काम की तलाश में किन्नौर पहुंच रहे है।
यदि समय रहते इस दिशा में
पुख्ता कदम नही उठाया गया तो करोना वायरस का किन्नौर में भी प्रवेश करने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...