पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rampur News District Level Phag Fair Postponed Will Not Be Organized For The First Time

जिला स्तरीय फाग मेले को किया स्थगित, पहली बार नहीं किया जाएगा आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामपुर के राज दरबार परिसर में मनाया जाने वाला चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेले को कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रख यह निर्णय लिया।

सोमवार को एसडीएम कार्यालय रामपुर में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। जिसमें पुलिस व नगर परिषद के पार्षदों ने भाग लिया। वहीं नगर परिषद द्वारा मेले के लिए अलॉट किए प्लॉटों का आबंटन भी रद्द कर लिया है और सभी व्यापारियों को राशि लौटना शुरू कर दिया है। वही बैठक में कोरोना वायरस के भय को देखते हुए और मेले में आने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला फाग को सीमित समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

देव जाख मंगलवार को पहुचेंगे राज परिसर: गौर रहे कि फाग मेला रामपुर का एक ऐतिहासिक मेला है। जिसमें क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक देवी देवता शिरकत करते हैं और इस वर्ष तो 20 देवी-देवताओं ने मेले में आने के लिए हामी भरी थी और दौरान हजारों की संख्या में लोग मेले में एकत्र होने थे। प्रशासन को इस बात का डर सता रहा है कि लोगों की भारी भीड़ होने के कारण कहीं कोई कोरोना वायरस की चपेट में न आ जाए। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि किसी व्यक्ति में नहीं हो पाई है। जबकि मेले में बाहरी राज्यों से भी लोग मेले का आनंद लेने और इसमें व्यापार करने आते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर मेले को सीमित समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक के बाद नगर परिषद के पार्षद और प्रशासन के अधिकारी रामपुर समीप के क्षेत्र रचोली में देव जाख के मंदिर में गए। जहां पर देवता देव जाख ने भी मेले को सीमित समय तक आयोजित करने में अपनी अनुमति दी है।

अब मंगलवार देर शाम देवता देव जाख शाम के समय राज दरबार परिसर में अकेले पहुंचेंगे और उसके बाद विश्राम के लिए चले जाएंगे। बुधवार को मुख्य बाजार में एक फेरी निकालने के बाद देवता साहिब वापिस चले जाएंगे और इसके साथ ही मेले का समापन किया जाएगा।

इस मौके पर तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा, नप अध्यक्ष के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नगर परिषद के पार्षद उपस्थित रहे।

200 व्यापारियों से ली राशि लौटाएगा नगर परिषद

जिला स्तरीय फाग मेले में व्यापार करने आए व्यापारियों द्वारा ली गई राशि को राशि को नगर परिषद रामपुर वापस लौटाएगा। परिषद द्वारा मेले के लिए 200 के करीब प्लॉटों को आबंटन कर दिया गया था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते मेले को ही स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें इस बार मेले का आयोजन न करने का निर्णय लिया गया। इससे नप को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। नप के कार्यकारी अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि मेला स्थगित होने से जितने प्लॉट से नप को पैसा आया है वह व्यापारियों को लौटाना शुरू कर दिया है।

फाग मेले को केंद्र और प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश आने के कारण सीमित समय के स्थगित करना पड़ रहा है। वही फाग मेले के लिए नप द्वारा आवंटित किए गए प्लॉटों को रद्द किया गया है और व्यापारियों को राशि लौटाई जा रही है।
नरेंद्र चौहान, एसडीएम रामपुर बुशहर।

फाग मेला को लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम।
खबरें और भी हैं...