पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aani News District Mahasu Bjp Happy Over Indu Goswami Becoming Rajya Sabha Candidate

इंदू गोस्वामी को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर जिला महासू भाजपा खुश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठियोग | जिला महासू भाजपा ने राज्यसभा के लिए नामांकित होने पर इंदू गोस्वामी को राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामांकन भरने पर बधाई दी है। जिला अध्यक्ष अजय श्याम, महामंत्री कमलेश शर्मा, आईटी विभाग के संयोजक रामकिशन मदराड़ी, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने राज्यसभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार
बनने पर उनके निवास पर जाकर बधाई की।

अजय श्याम ने इस अवसर पर कहा कि कार्यकर्ताओं को आशा है कि इंदू गोस्वामी अपनी सक्रिय भूमिका राज्यसभा में निभाते हुए प्रदेश की आवाज प्रमुखता से उठाएंगी। जिला भाजपा पदाधिकारियों ने महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के लिए केन्द्र व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया है विशेषकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अध्यक्ष राजीव बिंदल का जिला भाजपा ने आभार जताया है।
खबरें और भी हैं...