- Hindi News
- National
- Shimla News Documents Will Be Submitted In Dubai Court To Bring Technomac Md Rakesh Sharma To India
टेक्नोमैक के एमडी राकेश शर्मा को भारत लाने के लिए दुबई की अदालत में जमा होंगे दस्तावेज
इंटरपोल के हस्तक्षेप के बाद दुबई पुलिस ने पकड़ा था राकेश शर्मा
हजारों करोड़ के घोटाले में टेक्नोमैक कंपनी के एमडी राकेश शर्मा को भारत लेने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीआईडी ने दुबई की अदालत में पेश होने वाले दस्तावेजों को तैयार कर लिए हैं। ये दस्तावेज अरबी भाषा में तैयार कर इनको वहां की अदालत में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसके आधार पर अदालत आरोपी राकेश शर्मा को भारत प्रत्यार्पण करेगी।
हजारों करोड़ के घोटाले में टेक्नोमैक कंपनी के फरार एमडी राकेश शर्मा के खिलाफ इंटरपोल रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था। इसके आधार पर दुबई में लोकल पुलिस ने राकेश शर्मा को पकड़ा। इसकी सूचना केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के माध्यम से हिमाचल सरकार को दी गई थी। इसके बाद अब आरोपी को भारत लाने के लिए प्रकिया शुरू की गई है। इसके लिए पहले दुबई की एक अदालत में जरूरी दस्तावेज जमा करवाए जाने हैं। उसके बाद ही आरोपी का प्रत्यार्पण हो पाएगा।
सीआईडी ने दस्तावेजों को करवाया तैयार
बताया जा रहा है कि सीआईडी ने इन दस्तावेजों को तैयार करवा लिया है। ये दस्तावेज वहां की अरबी भाषा में जमा करवाए जाने है, यही वजह है कि सीआईडी ने इन दस्तावेजों को दिल्ली की एक एजेंसी से अरबी भाषा में तैयार करवा लिए लिए है। जांच एजेंसी ही अंग्रेजी भाषा में भी पहले दस्तावेज तैयार कर
चुकी है। इन दस्तावेजों को केंद्रीय गृह और विदेश मंत्रालय को दिया जाएगा ताकि दुबई की अदालत में इनको पेश कर फरार चल रहे आरोपी का प्रत्यर्पण किया जा सकेंगे।
सीआईडी घोटाले में अब तक सीआईडी 13 अधिकारी-कर्मचारियों को कर चुकी अरेस्ट
उल्लेखनीय है कि हजारों करोड़ रुपए के इस घोटाले में सीआईडी 13 अधिकारी-कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसमें कंपनी के 11 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी जांच दायरे में है। राज्य की जांच एजेंसी सीआईडी ने पूरे मामले को लेकर अब तक दो केस दर्ज किए हैं जिनका चालान भी अदालत में पेश किया जा चुका है। अब इस घोटाले में संलिप्त सरकारी कर्मियों के खिलाफ जल्द ही जांच एजेंसी सप्लीमेंट्री चालान अदालत में पेश करेगी।