पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉ. अादित्य का हुअा पोस्टमार्टम, रिपोर्ट का इंतजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला | अपने कमरे में मृत मिले डॉक्टर के शव का पोस्टमार्टम कर रविवार को इसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने विसरा जांच के लिए फॉरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिया है। इसके अलावा कमरे से बरामद डॉक्टर के मोबाइल फोन और एक लैपटॉप को भी जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। ऐसे में मौत की सही वजह का पता नहीं चल पाया है, हालांकि पुलिस डाक्टर द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जाहिर कर रही है। आत्महत्या कैसे की गई है, यह विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। आईजीएमसी के ऑर्थो विभाग में सीनियर रेजीडेंट के तौर पर तैनात डॉ. आदित्य अहलावत का शव उनके कमरे में बरामद किया गया था। आदित्य आईजीएमसी के साथ लगते लक्कड़ बाजार में मनचंदा मेडिकल स्टोर के साथ एक किराए के कमरे में रहता थे। वीरवार गुरुवार रात करीब 11.30 बजे आदित्य अस्पताल में ड्यूटी देकर कमरे में गए थे। शुक्रवार को ड्यूटी नहीं थी। शनिवार को ड्यूटी थी, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचे। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू हो गई। डॉक्टर के साथी फोन करते रहे लेकिन अादित्य ने फोन पिक नहीं किया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो आदित्य बिस्तर पर मृत पड़े थे। मृतक डॉ. आदित्य अहलावत, गोहना हरियाणा का रहने वाला थे।
खबरें और भी हैं...