पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rohru News Electricity Board39s Tough Attitude Against Defaulters Now Preparations To Cut Connection

डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बोर्ड का कड़ा रवैया, अब कनेक्शन काटने की तैयारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिफाल्टर उपभोक्ताओं से पांच करोड़ की बकाया राशि को वसूल करने के लिए बिजली बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने रोहड़ू वृत के अंतर्गत आने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए 21 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है।

बिजली के बिलों के भुगतान को लेकर एक बार उपभोक्ता व बोर्ड आमने सामने आ गए हैं। बाेर्ड जहां उपभोक्ताओं पर समय पर बिल का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है वहीं उपभोक्ता इसके लिए बोर्ड की लचर कार्यशैली का परिणाम बता रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बोर्ड कभी भी समय पर बिल नहीं देता है। जिससे उपभोक्ताओं के बिलों का भुगतान नहीं कर पाते। कई क्षेत्रों में बिजली का बिल लेने के लिए मीटर रीडिंग आठ माह बाद ली जाती है। बोर्ड की ओर से सामान्यता यह प्रक्रिया चार माह बाद ही चलाई जाती है। यदि हर माह बिजली बिल लेने व मीटर रीडिंग लेने की प्रक्रिया चलायी जाई तो उपभोक्ताओं को भी एक साथ भारी भरकम बिल देने राहत मिलेगी तो दूसरी ओर बोर्ड के करोड़ों रुपए फंसने की समस्या का सामना बार-बार नहीं करना पड़ेगा।

बिजली बोर्ड के पास उपभोक्ताओं पर 5 करोड़ का बकाया हो गया है। बोर्ड ने अब पहले चरण में एक हजार रुपए से अधिक की बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को टारगेट करने का फैसला लिया है। बोर्ड का कहना है कि यदि इन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल 21 मार्च तक बिल जमा नहीं किए तो इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। कनेक्शन काटे जाने के बाद फिर से कनेक्शन जोड़ने के लिए उपभोक्ताओं से 250 रुपए अतिरिक्त वसूला जाएगा।

वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर बिजली बिल नहीं आते है। जबकि हर माह बिजली बिल दिए जाने का प्रावधान होना चाहिए है।

जिन उपभोक्ताओं के बिल 1 हजार से अधिक है, उन उपभोक्ताओं ने 21 मार्च तक बिजली बिल नहीं जमा किए तो उनके बिजली बिल के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
ईं. एसके रावत, एक्सियन, एचपीएसईबी।
खबरें और भी हैं...