एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 लागू, काेराेना संभावितमरीज ने इलाज कराने से मना किया ताे हाे सकती है सजा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 लागू कर दिया है। यह एक्ट राज्य में कोरोनावायरस को रोकने के लिए लागू किया गया है। इस एक्ट के मुताबिक यदि कोरोना का कोई संभावित मरीज इलाज करवाने से मना करता है तो उसे सजा भी हो सकती है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को विधानसभा में एक विशेष व्यक्तव्य के माध्यम से राज्य में इस कानून को लागू करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने विशेष व्यक्तव्य के माध्यम से कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है, केवल एहतितात बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में करोना वायरस को आने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है और इसके लिए सरकार ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद 6 मार्च को प्रदेश सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी सार्वजनिक सभाओं और समारोहों को स्थगित करने की बात कही है। इसके बावजूद यदि ऐसी सार्वजनिक सभाएं करना जरूरी हो तो वहां बचाव के प्रति अत्याधिक सावधानी बरतनी होगी। उन्हाेंने कहा िक लाेगाें काे इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
प्रदेश में 428 लाेग काेराेना प्रभावित देशाें से अाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। अभी तक प्रदेश में कुल 428 लोग कोरोना प्रभावित देशों से आए हैं। इनमें से 268 लोगों की सूचना भारत सरकार ने दी है, जबकि 160 लोगों ने खुद प्रभावित देशों से आने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि चार लोगों को खांसी, जुखाम, बुखार आदि के लक्षण पाए जाने के बाद जांच के लिए नमूने भेजे गए थे। जांच में ये सभी नमूने नेगेटिव पाए गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को ़महामारी घोषित कर दिया है। इसके तहत विदेशों से आने वाले सभी आगंतुकों का वीजा भी रद्द कर दिया है। इससे देश में कोरोना वायरस को रोकने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस महामारी से निपटने के लिए सहयोग की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिमाचल का मौसम कोरोना वायरस फैलने के लिए बहुत अनुकूल है और यदि यहां कोरोना पहुंचता है तो बहुत परेशानी हो सकती है। इसलिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। उन्होंने विपक्ष पर कोरोना वायरस को लेकर दहशत का माहौल खड़ा करने का भी आरोप लगाया।