पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देवी-देवताओं के आगमन के साथ फाग मेला शुरू, उमड़ा जन सैलाब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेला बुधवार को देवताओं के आगमन के साथ आरंभ हो गया। सुबह से ही राज दरबार में देवताओं का आना शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। देवता अपने देवलुओं संग नाचते गाते राज दरबार पहुंचे। ढोल नगाड़ो की थाप पर देवलु जहां खूब थिरके, वहीं देवता भी खूब झुमते दिखे। चार दिवसीय इस फाग मेले के पहले दिन रामपुर के अलग अलग क्षेत्रों से करीब 13 देवी-देवता राज दरबार पहुंच चुके थे।

गुरूवार को भी मेले मे देवताओं का आना जारी रहेगा। नगर परिषद के निमंत्रण पर इस मेले में इस मर्तबा रामपुर व कुल्लू जिला के करीब 20 देवी-देवता शिरकत करेगें। सभी देवता अपने लाव लश्कर के साथ राज दरबार पहुंचगें, जहां उन्होंने राजगद्दी का आर्शीर्वाद प्राप्त कर दरबार परिसर में विश्राम किया। दरबार परिसर के मुख्य गेट पर नगर परिषद अध्यक्षा सुमन घाघटा की अगुआई में समस्त नगर पार्षदों ने देवी-देवताओं का जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह के पश्चात देवी-देवताओं ने राजगद्दी का आर्शीर्वाद किया तथा सभी देवताओं ने क्रमवार महल परिसर में प्रवेश कर विश्राम किया। जिला स्तरीय फाग मेले के पहले दिन देवी-देवताओं के आगमन के साथ देवलुओं ने नाटियों का खूब दौर चलाया। मिनी सचिवालय से राज दरबार तक देवताओं के साथ आए देवलुओं ने जमकर नाटियां लगाई।

नेशनल हाइवे-5 में देवलुओं की नाटियों को देखने के लिए भारी भीड़ भी एकत्रित हुई। अब नाटियों का ये क्रम अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। देवता अगले दिन पूरे शहर की प्रक्रिमा कर लोगों को आर्शीर्वाद देगें।

ट्रैफिक पुलिस के लिए अगले तीन दिन खासे चुनौती वाले: रामपुर में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय फाग मेले के दौरान एनएच-5 पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। इस दौरान एनएच में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। फाग मेले के दृष्टिगत एनएच में आइडल पार्किंग को लेकर पुलिस ने भी सख्त रवैया अपना लिया है। नेशनल हाइवे-5 में अवैध तौर पर पार्क की गई वाहनों को पुलिस चालान काट रही है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मेले के दौरान पुलिस किसी भी सूरत में ट्रैफिक व्यवस्था को बिगडऩे नही देगी। जो भी ट्रैफिक नियमो की उल्लघनंना करता पाया गया उसका तुरंत चालान काटा जाएगा। वहीं ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दिन के समय शहर के अंदर से बड़े वाहनों के गुजरने पर पूरी तरह से पाबंदी रखी गई है।


20 देवी देवता फाग मेले मे होंगे शरीक: फाग मेले में रामपुर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 20 देवी देवता शिरकत कर रहे है। करीब 13 देवी देवता दरबार परिसर मे पहुंच चुके थे। देवताओं व उनके साथ आए देवलूओं के ठहरने के लिए प्रशासन व नगर परिषद द्वारा बुशहर सदन, सत्यानारायण मंदिर, रैन बसेरा व शलाट मंदिर ब्रौ मे प्रबंध किया गया है। इस बार फाग मेले मे देवता साहिब रचोली, बसारू, गसो, बरी, डंसा, जीशर खड़ाहन, देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर, देवता ब्रांदली, देवता खमाड़ी, धारा सरगा, देतवा शिंगला, देतवा साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू, चाटी, चम्भू कशोली, ब्रहमेश्वर झंगरू, छोटू कीम, देतवा साहिब शलाट, देवी साहिबा शलाट, देवी गाओं बिल, देवता शनेरी व देवी साहिबा लाटि जाहरि झाकड़ी शिरकत कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...