पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बटाला में आज मनाया जाएगा फाग उत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनी | क्षेत्र की ग्राम पंचायत खणी के बटाला गांव में 9 मार्च को पूर्णिमा के दिन फाग उत्सव मनाया जाएगा। जिसके लिए मंदिर कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी हैं। मन्दिर परिसर को खूब सजाया जाता है। इस उत्सव में जिला कुल्लू, शिमला व मंडी समेत अन्य कई क्षेत्रों के लोग शरीक होकर ठाकुर मुरलीधर के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस वर्ष यह उत्सव 9 मार्च की रात व 10 मार्च की सुबह होगा। होली पर्व के एक दिन पूर्व ठाकुर मुरलीधर के साथ ब्रज की तरह ही होली खेलते हैं तथा साल के मात्र इसी एक दिन भगवान श्रीकृष्ण अपने मंदिर से सुबह ब्रह्म मूहूर्त में कुछ घंटों के लिए मंदिर से बाहर आते हैं और हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हैं। होली से एक दिन पूर्व यह फाग उत्सव यहां मनाया जाता है।
खबरें और भी हैं...