- Hindi News
- National
- Shimla News Fake Degree Case Manav Bharti University Registrar On Remand Rana Out Of Hold
फर्जी डिग्री मामला: मानव भारती यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार रिमांड पर, राणा पकड़ से बाहर
सोलन| फर्जी डिग्री मामले में आरोपों से घिरी मानव भारती यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार अनुपमा को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 16 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस उनकी डिग्रियों की भी जांच कर रही है।
उधर, मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजकुमार राणा को पुलिस तलाश रही है। अभी तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। शुक्रवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस की एसआईटी ने अनुपमा को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने उन्हें सीजेएम सोलन राजेश चौहान की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 16 मार्च तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए। इस मामले में अभी तक मानव भारती यूनिवर्सिटी के तीन कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं। यूनिवर्सिटी के असिंस्टेंट रजिस्ट्रार और डाटा ऑपरेटर भी 16 मार्च तक पुलिस रिमांड पर हैं। इससे पहले अंडर ग्राउंड चल रहे मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजकुमार राणा की वकील के माध्यम से सोलन की कोर्ट में लगाई गई अग्रिम जमानत की याचिका वापस ले ली थी। मामले से जुड़े यूनिवर्सिटी और कुछ अन्य संेटर चलाने वाले लोगों से भी पूछताछ हो रही है। पुलिस के मुताबिक यहां की फर्जी डिग्रियां विदेशों तक पहुंची हैं, एेसे में जांच में समय लग सकता है। एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसपी सोलन अभिषेक यादव ने कहा कि यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार अनुपमा को 16 मार्च तक का रिमांड मिला है। राजकुमार राणा को तलाशा जा रहा है।