- Hindi News
- National
- Rampur News Fill Outstanding Electricity Bill By 23 March Otherwise Electricity Connections Will Be Cut
23 मार्च तक भरें बकाया बिजली बिल, नही तो कटेंगे बिजली कनेेेक्शन
रामपुर|तकलेच व ननखड़ी में विद्युत बोर्ड के करीब 53 लाख रुपए के बिजली बिलों न देने वाले उपभोक्ताओं पर विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने तकलेच व ननखड़ी के ऐसे 250 लोगों को बाकायदा नोटिस जारी कर 23 मार्च तक बकाया बिलों को भरने का अल्टीमेटम दे दिया है। यदि इसके बाद भी उक्त उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर पाता है तो बोर्ड बिना किसी पूर्व सूचना के कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके बिजली के कनेक्शन काट देगा।