- Hindi News
- National
- Shimla News Financial Assistance Will Be Given To Girls Who Have Been Victimized For Harassment Cut Mlc On Time
उत्पीड़न का शिकार हुई बच्चियों को देंगे वित्तीय सहायता, समय पर काटें एमएलसी
शिमला| बीते साल जुलाई 2019 के बाद अब तक जिला शिमला में पुलिस विभाग के पास 11 यौन उत्पीड़न के मामले प्राप्त हुए है। योजना के तहत अापराधिक क्षति राहत एवं पुनर्वास बोर्ड की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त शिमला अमित कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला की नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के साथ दुर्व्यवहार की पृष्ठभूमि के पुनर्वास की योजना के तहत मामलों की सूची पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सम्बन्धित विभाग को समय पर एमएलसी रिपोर्ट कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए ताकि समय रहते पीड़ितों को सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि जिन पीड़ितों की एमएलसी रिपोर्ट में अपराध की पुष्टि की गई है उन्हें वित्तीय सहायता राशि देनी शुरू की दी जाएगी। बैठक में उपायुक्त द्वारा एक अपराधिक मामले को वित्तीय राशि देने का अनुमोदन दिया गया तथा बचे मामलों की रिपोर्ट को जल्द से जल्द तैयार करके कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए ताकि आपराधिक मामलों का निपटारा किया जा सके। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अपूर्व देवगन, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, रमा कंवर, जिला कार्यक्रम अधिकारी ईरा तनवंर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जितेन्द्र चाैहान, जिला कल्याण अधिकारी हाक्म सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।