पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Reckong Peo News Fire In The House In Ropa 70 Year Old Sonam Mani Lost Her Life

रोपा में मकान में लगी अाग, 70 साल की सोनम मनी की झुलसने से गई जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूह उपमंडल के तहत रोपा गांव में रविवार देर रात करीब ढाई बजे एक मंजिला मकान में आग लग गई। मकान में रहने वाली सोनम मनी उम्र करीब 70 साल की आग में झुलसने से मौत हो गई। आग के कारणों की जानकारी नही मिली है। लेकिन मकान में रखा कोई भी सामान बचा नहीं जा सका। उपप्रधान रोपा इंद्र नेगी ने कहा कि मृतक घर मे अकेली रहती थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर नुकसान का आंकड़ा करीब डेढ़ लाख आंका गया है। देर रात को आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग को समय रहते काबू किया जा सका अन्यथा रोपा गांव में मकान एक दूसरे से सटे हुए हैं जिस कारण नुकसान का आंकड़ा ज्यादा हो सकता था। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया है। मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपए राशि दी गई है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। अगर नजदीक में फायर ब्रिगेड केंद्र होता तो शायद आग पर जल्दी काबू किया जा सकता था। बता दें कि इस घटना स्थल से फायर ब्रिगेड केंद्र की दूरी 70 से 75 किलोमीटर दूर है जहां से फायर ब्रिगेड का समय पर पहुंचना मुश्किल है।

उधर आग लगने की घटना के बाद पूह उपमंडल में एक फायर ब्रिगेड की मांग उठने लगी है। गौर रहे कि पूह उपमंडल के 24 पंचायत में किसी भी गांव में आग की घटना होती है तो ग्रामीण अपने स्तर पर ही आग पर काबू पा लेते हैं। लेकिन नुकसान ज्यादा होता है। पूह या स्पिलो में एक अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग उठती रही है। लेकिन अब तक धरातल पर कोई करवाई नही हुई है।

मकान में लगी अाग को स्थानीय लोगों ने बुझाया लेकिन जब तक मकान और सोनम जल चुके थे।
खबरें और भी हैं...