पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Five Thousand Students Will Besiege The Assembly Fraud In Private University Increase In Fees Are The Main Demands

पांच हजार स्टूडेंट करेंगे विधानसभा का घेराव, निजी विवि में फर्जीवाड़ा, फीस वृद्धि मुख्य मांगेंं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश के दाे निजी यूनिवर्सिटियाें में मार्कशीट फर्जीवाड़े अाैर एचपीयू के इक्डाेल में की गई फीस वृद्धि के खिलाफ छात्र संगठन एसएफअाई के करीब पांच हजार कार्यकर्ता 25 मार्च काे विधानसभा का घेराव करेंगे। एसएफआई ने फैसला लिया है कि फीस वृद्धि को वापस लेने के लिए वह सरकार पर दबाव बनाने के लिए विधानसभा का घेराव कर रहे हैं। एसएफआई की प्रदेश कमेटी का कहना है कि छात्रों की मांगों को लेकर यह विधानसभा का घेराव होगा। जिसके तहत विधायकों का घेराव, मंत्रियों को ज्ञापन और चक्का जाम जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को शिमला में पत्रकारों से बात करते हुए एसएफआई प्रदेश अध्यक्ष रमन थारटा ने कहा कि 12 मार्च से एसएफअाई अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद 25 मार्च काे जिला भर के 42 इकाइयों के छात्र-छात्राएं विधानसभा के घेराव में भाग लेंगे।

रमन थारटा का कहना है कि इक्डोल में छात्र चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जैसे दूर दराज क्षेत्रों से पढ़ने के लिए अाते हैं। उनका कहना है कि इक्डोल प्रशासन यह दावे कर रहा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाना है। इसलिए फीस वृद्धि की गई है, लेकिन यह फीस वृद्धि मात्र 10 फीसदी नहीं है, यह फीस वृद्धि 25 से 75 फीसदी है। इस फैसले से आम किसान मजदूर वर्ग के छात्र शिक्षा से दूर होंगे। उनका कहना है कि इसके अतिरिक्त सुविधाओं के नाम पर जो स्टडी मैटीरियल इक्डोल की ओर से
मुहैया करवाया जाता है वो भी परीक्षाओं से कुछ ही समय पहले पहुंचता है।

गुड़िया मामले की भी हाे निष्पक्ष जांच

गुड़िया मामले में भी एक बार फिर से एसएफअाई ने सरकार पर निशाना साधा है। एसएफअाई का कहना है कि सीबीअाई ने इस मामले की जाे जांच की है, उससे लाेग संतुष्ट नहीं है। एेसे में नए सिरे से गुड़िया मामले की जांच की जानी चाहिए ताकि, गुड़िया काे न्याय मिल सके। एसएफअाई ने सरकार अाैर पुलिस प्रशासन पर इस मामले में काेताही बरतने का भी अाराेप लगाया है।

मुख्यमंत्री का पुतला फूकेंगे कार्यकर्ता

एसएफअाई कार्यकर्ता 20 मार्च को सीएम का पुतला दहन करेंगे। इसके जरिए सरकार को मैसेज पहुंचाया जाएगा कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अाने वाले दिनाें में इसका परिणाम सरकार को भुगतना होगा। 23 मार्च को शहीद दिवस पर बड़ी रैली के साथ छात्रों को को 25 मार्च के विधानसभा घेराव के लिए छात्रों को लामबद्ध करेगी। एसएफआई का मानना है कि विवि प्रशासन की छात्रों को सुविधाएं मुहैया कराने का कोई इरादा नही है अगर होता तो छात्र मांगों को सुनते हुए इस फीस वृद्धि के प्रस्ताव को वापस ले चुके होते।

ये रहेगा एसएफअाई के आंदोलन का शेड्यूल

{ एसएफअाई राज्य स्तरीय संघर्ष जत्था काे 12 मार्च से शुरू करने जा रही है। नुक्कड़ नाटक के साथ पहला जत्था किन्नौर, जिला शिमला के अारकेएमवी काॅलेज से शुरू होकर पूरे जिले भर के काॅलेजाें में जाएगा।

{दूसरा जत्था हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से शुरू होकर हमीरपुर, मंडी, कुल्लू से सोलन सिरमौर होकर 25 मार्च को विधानसभा के बाहर समाप्त होगा।

{तीसरा जत्था चंबा, कांगड़ा ऊना और बिलासपुर काॅलेज से होकर 25 मार्च को शिमला में ही समाप्त होगा।

{ इसके अतिरिक्त 13 मार्च को एसएफअाई सभी काॅलेजाें में दाे घंटे का महा धरना करेगी।

{17 अाैर 18 मार्च को काॅलेज में 24 घंटें का धरना होगा।

एसएफअाई कार्यकर्ता 25 मार्च काे प्रस्तावित विधानसभा घेराव काे लेकर पाेस्टर लांच करते हुए।
खबरें और भी हैं...