पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Foreign Secretary Harsh Vardhan Series Reached Dharamshala On A Two Day Tour

विदेश सचिव हर्ष वर्धन शृंखला दो दिन के दौरे पर धर्मशाला पहुंचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धर्मशाला भारत के विदेश सचिव हर्ष वर्धन शृंखला दो दिन के दौरे पर धर्मशाला में हैं। हर्ष वर्धन शृंखला अपनी प|ी के साथ वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा व केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अधिकारियों से दलाई लामा के अस्थायी निवास स्थान पहुंच कर अनौपचारिक भेंट भी की। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने उनके सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1984 बैच के अधिकारी शृंखला बतौर विदेश सचिव पहली वार धर्मशाला दौरे पर आए हैं। विदेश सचिव हर्ष वर्धन शृंखला ने चुग्लाखंग बौद्ध मठ सहित अन्य तिब्बती संस्थानों का भी दौरा किया।
खबरें और भी हैं...