- Hindi News
- National
- Reckong Peo News Forest Corporation Vice Chairman Surat Negi Reviewed Preparations To Deal With Corona Virus
वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
रिकांगपिओ | प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ पदम नेगी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा संभावित कोरोना रोगियों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है तथा एक वेंटिलेटर की व्यवस्था भी की गई है । कोरोना वायरस से लोगो को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में बच्चों को जागरूक करने के लिए परामर्श जारी कर किये गये ।